वो डायरेक्टर जिसने बनाई 2 कॉमेडी फिल्में, दोनों का क्लाइमैक्स निकला एक जैसा; सलमान खान बने 'लकी चार्म'!

बॉलीवुड के एक डायरेक्टर ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ 2 ही कॉमेडी फिल्में बनाई हैं. वहीं इन दोनों फिल्मों का क्लाइमैक्स भी काफी हद तक सेम ही रहा. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं.

Rajkumar Santoshi 2 comedy movies

(Pic Credit- Instagram) बॉलीवुड डायरेक्टर की 2 कॉमेडी से भरी फिल्में

बॉलीवुड के कई डायरेक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने कॉमेडी फिल्में बनाई और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. आज हम एक ऐसे डायरेक्टर की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने 2 ही कॉमेडी फिल्में बनाई हैं और इन फिल्मों का क्लाइमैक्स एक जैसा ही रहा. ये दोनों ही फिल्में कल्ट क्लासिक बन गईं. एक में जहां आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने गदर मचाया तो दूसरी फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिली. इन दोनों फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया. आज भी ऑडियंस के बीच ये फिल्में वायरल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं और किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

कौन हैं ये डायरेक्टर?

हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि राजकुमार संतोषी हैं. डायरेक्टर ने अपने करियर की शुरुआत गोविंद निहलानी के असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर की थी. बतौर डायरेक्टर उन्होंने बॉलीवुड में सनी देओल की ‘घायल’ फिल्म से शुरुआत की. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं इसके बाद उन्होंने ‘दामिनी’, ‘बरसात’, ‘घातक’, ‘चाइना गेट’, ‘पुकार’, ‘लज्जा’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘फैमिली’, ‘हल्ला बोल’ और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी कई फिल्में कीं.

विज्ञापन

2 कॉमेडी फिल्में

राजकुमार संतोषी ने साल 1994 में कॉमेडी फिल्म बनाई. जिसका नाम ‘अंदाज अपना-अपना’ था. ये फिल्म इतनी पॉपुलर हुई कि ऑडियंस के बीच ये कल्ट क्लासिक बन गई. इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं आज भी इस फिल्म को बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. वहीं साल 2009 में डायरेक्टर ने रणबीर कपूर के साथ ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ फिल्म बनाई और ये भी कॉमेडी से भरी थी. इस फिल्म में भी सलमान खान का कैमियो देखने को मिला था. जिसके बाद सलमान खान डायरेक्टर के लिए लकी चार्म साबित हुए और इस फिल्म को भी फैंस ने खूब पसंद किया.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स था सेम

खास बात ये है कि इन दोनों के क्लाइमैक्स काफी हद तक सेम ही थे. दरअसल दोनों ही फिल्मों में कंफ्यूजन देखने को मिलती है. वहीं क्लाइमैक्स में दोनों फिल्मों में दिखाई गई कंफ्यूजन दूर हो जाती है और किरदारों के रिश्तों का सच सामने आता है. वहीं इन दोनों फिल्मों के मेन किरदारों का नाम भी प्रेम ही था. वहीं इन दोनों फिल्मों की कहानी को फैंस ने खूब पसंद भी किया. इसके बाद से राजकुमार संतोषी ने कोई कॉमेडी फिल्म ही नहीं बनाई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ