---विज्ञापन---

कौन हैं अमीन जैज? जिनके संग वायरल हुआ अपूर्वा मुखीजा का वीडियो, जानें पूरा मामला

Who is Amin Jaz: कंटेंट क्रिएटर और रेबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अमीन जैज के साथ नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं अमीन जैज?

---विज्ञापन---

Who is Amin Jaz: कंटेंट क्रिएटर और रेबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. एक बार फिर से अपूर्वा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर अपूर्वा मुखीजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स के साथ किस करती नजर आ रही है. जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तो वायरल हो गया. साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये शख्स कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन हैं अमीन जैज?

दरअसल, इंटरनेट पर अपूर्वा के साथ जो शख्स नजर आ रहे हैं, उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो कोई और नहीं बल्कि अमीन जैज हैं. अमीन जैज की अगर बात करें तो अमीन जैज सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. साथ ही वो पेशे से DJ और पॉडकास्ट होस्ट करते हैं. उनके शो का नाम है ‘Untriggered with AminJaz’. साल 2020 में शुरू किए इस शो में वो बोल्ड और अनफिल्टर्ड बातचीत होती है. इस शो में अब तक कई जाने माने चेहरे आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हैं अमीन जैज

इसके अलावा अगर अमीन की बात करें तो अमीन ने इंस्टाग्राम पर 183 पोस्ट किए हैं. साथ ही उनके 1.59 लाख फॉलोअर्स हैं. अमीन इंस्टाग्राम पर 912 लोगों को फॉलो भी करते हैं. उनकी फॉलोइंग लिस्ट में समय रैना, औरी, राज शमानी, शेरॉन वर्मा से लेकर करण औजला जैसी शख्सियत के नाम शामिल हैं.

और क्या करते हैं अमीन?

बता दें कि अमीन जैज सिर्फ पॉडकास्टिंग ही नहीं करते बल्कि इसके अलावा अमीन इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और डीजे के क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर वो डीजे और कार्यक्रमों से जुड़े कई पोस्ट शेयर करते हैं. साथ ही वो म्यूजिक क्रिएटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

क्या है मामला?

दरअसल, अपूर्वा मुखीजा को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो पॉडकास्ट होस्ट-डीजे अमीन जैज को डेट कर रही हैं. कथित रूप से दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती. साथ ही इस वीडियो पर अपूर्वा मुखीजा की ओर से भी कोई ऑफिशियल बयान भी नहीं आया है.

---विज्ञापन---

अपूर्वा मुखीजा का वीडियो

गौरतलब है कि आजकल अपूर्वा मुखीजा न्यूयॉर्क से एमबीए कर रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो अमीन जैज के साथ पॉडकास्ट में इंटरव्यू में भी दे चुकी हैं. इंटरनेट पर अपूर्वा का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो हॉल्टर नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं. साथ ही वो DJ के पास खड़ी एक शख्स के साथ किस कर रही हैं, जिसका नाम अमीन जैज ही बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान; कॉन्सर्ट के बाद हुआ हमला

---विज्ञापन---

First published on: Sep 09, 2026 04:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola