'जो होता है…', 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

Preity Zinta on Batwara 1947: ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने के बाद प्रीति जिंटा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने फिल्म के फ्लॉप होने पर पहली बार रिएक्शन दिया है. 8 साल के बाद पर्दे पर कमबैक करने वालीं प्रीति जिंटा ने क्या कुछ कहा, चलिए ये डिटेल में जानते हैं.

Preity Zinta on Batwara 1947

(Pic Credit- Instagram) प्रीति जिंटा ने 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर की बात

विज्ञापन

Preity Zinta on Batwara 1947: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसी फिल्म से प्रीति जिंटा ने 8 साल बाद पर्दे पर वापसी की है. वहीं अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर्स जब मेकर्स ने रिलीज किया था तो ऑडियंस को इस फिल्म से बड़ी उम्मीद थी लेकिन रिलीज होते ही ये फिल्म फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर सकी और ये ही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. वहीं अब इस पर प्रीति जिंटा ने बात की है.

क्या बोलीं प्रीति जिंटा?

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने इस फिल्म में काम करने का अनुभव फैंस के साथ शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया, ‘इस फिल्म को करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात थी. फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस काफी इमोशनल था. मैं अपने काम में 100 प्रतिशत देती हूं.’ वहीं एक्ट्रेस ने फिल्म के फ्लॉप होने पर भी बात करते हुए कहा, ‘मैं कर्म में विश्वास करती हूं और बाकी सब भगवान पर छोड़ देती हूं. आप हर फिल्म में पूरी मेहनत करते हैं और बाद में सब भगवान के ऊपर ही छोड़ देना चाहिए. जो होता है उसे हम नियंत्रण नहीं कर सकते.’

विज्ञापन

शबाना आजमी ने भी की थी बात

प्रीति जिंटा का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रीति जिंटा से पहले फिल्म की एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था, ‘मैं हैरान हूं कि फिल्म देखने के बाद कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई लेकिन वहीं दूसरी ओर लोग फिल्म देखने भी नहीं गए. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली.’ वहीं फिल्म में सनी देओल फुल एक्शन सीन्स में नजर आए, लेकिन इसके बावजूद वो ऑडियंस को इंप्रेस नहीं कर सके.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें ‘बंटवारा 1947’ फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 54 करोड़ की कमाई की. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के साथ-साथ और भी सितारे नजर आए. इनमें अली फजल, करण देओल, कनिका कपूर और अभिमन्यु सिंह भी शामिल हैं. इन सभी सितारों के किरदार फैंस को पसंद तो आए लेकिन फिल्म की कहानी ऑडियंस को इंप्रेस नहीं कर सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ