---विज्ञापन---

जब महिला ने खेसारी से मांगा 2 रुपये का दूध, निकला मेंढ़क का बच्चा, सिंगर बोले- तो क्या हाथी…

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक समय पर दूध बेचने का काम भी करते थे। हालांकि, इस दौरान खेसारी दूध में पानी भी मिलाते थे, लेकिन एक बार को पानी मिलाना भूल गए थे।

---विज्ञापन---

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सुर्खियों में ना आएं ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, खेसारी अक्सर किसी ना किसी वजह को लेकर चर्चा में बने ही रहते हैं। हालांकि, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका कोई गाना या विवाद नहीं है। इस बार खेसारी के चर्चा में आने की कुछ अलग वजह है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है? तो आइए जानते हैं…

खेसारी लाल यादव का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खेसारी, कपिल शर्मा के शो में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी, कपिल के अलावा दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में निरहुआ कहते हैं कि खेसारी के दूध में पानी मिलाने के दौरान का एक किस्सा बड़ा ही कमाल का था।

---विज्ञापन---

पानी मिलाना भूल गए खेसारी

उन्होंने कहा कि एक बार ये दूध में घर से पानी मिलाना भूल गए और आ गए। रास्ते में याद आया कि पानी तो मिलाया नहीं अब क्या करूं? तो हमारे गांव में पुखरा (तालाब) होता है, इन्होंने उसमें से दूध में पानी मिलाया। पानी मिलाने के लिए इन्होंने दूध के डब्बे को ही पुखरे में डाल दिया और पानी मिलाया और दूध देने बाजार में पहुंच गए।

---विज्ञापन---

मेंढ़क नहीं तो क्या हाथी का बच्चा कूदेगा?

इसके बाद इनके पास एक महिला आई और बोलीं कि खेसारी जी, थोड़ा 2 रुपये का दूध दीजिए और जैसे ही इन्होंने दूध दिया, तो उसमें से एक मेंढ़क का बच्चा निकल कर कूद गया। जैसे ही मेंढ़क का बच्चा कूदा तो महिला दूध फेंककर भागी कि क्या कर रहे हो ये? कैसा दूध है ये? इसमें से मेंढ़क का बच्चा कूद रहा है, तो इस पर खेसारी ने कहा कि 2 रुपये का दूध लोगी, तो इसमें मेंढ़क नहीं तो क्या हाथी का बच्चा कूदेगा?

खेसारी ने दिया ये जवाब

हालांकि, इस पर खेसारी भी चुप नहीं रहते हैं और झट से जवाब देते हुए कहते हैं कि ऐसा था कि मैं वेज वालों के लिए दूध और नॉन वेज वालों के लिए मेंढ़क वाला दूध लेकर गया था। खेसारी के इस जवाब पर शो में बैठा हर कोई खूब हंसता है। वहीं, अब खेसारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है और फैंस भी इसे देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Sonu Sood को कहां से आया Fateh के एक्शन का आइडिया, क्या है कहानी?

First published on: Jan 09, 2025 07:15 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola