Sonu Sood को कहां से आया Fateh के एक्शन का आइडिया, क्या है कहानी?

Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ को लेकर फैंस खूब एक्साइटेड हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ना सिर्फ फैंस बल्कि सोनू भी बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्होंने खुद ही इस फिल्म को बनाया है।

Sonu Sood, Fateh

Sonu Sood, Fateh

विज्ञापन

Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर एक्टर भी खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनू सूद ने ना सिर्फ इस फिल्म में एक्टिंग की है बल्कि इसे खुद ही लिखा भी है और प्रोड्यूस भी किया है। इसलिए ये फिल्म एक्टर के लिए और भी खास है। हालांकि, इस फिल्म के एक्शन को शूट करना आसान बात नहीं थी और इसके लिए सोनू ने खूब मेहनत भी की है। इसके अलावा फिल्म के एक्शन का आइडिया भी एक्टर को कैसे आया? आइए जानते हैं…

कैसे आया फिल्म के एक्शन का आइडिया?

दरअसल, हाल ही में सोनू सूद को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान सोनू ने कई चीजों पर बात की और अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्म ‘फतेह’ के एक्शन सीन पर भी बात की। इस दौरान सोनू ने बताया कि फिल्म ‘फतेह’ के लिए मुझे कुछ अलग एक्शन सीक्वेंस शूट करना था, इसलिए मैं कुछ अलग सोच रहा था। मैंने इतनी सारी फिल्मों में एक्शन किया है, लेकिन जब आपको किसी एक्शन के बारे में बताने के लिए कहा जाए, तो किसी को याद नहीं होता।

विज्ञापन

बेटे ने बताया कैसा होना चाहिए सीन?

सोनू ने कहा कि मुझे भी अपना कोई यादगार एक्शन सीक्वेंस याद नहीं आता। इसलिए मैंने अपने बेटे (आज की जेनरेशन) से इसके बारे में जानने की कोशिश की। मैंने अपने बेटे और उसके दोस्तों को बिठाया और पूछा कि तुम लोग ‘फतेह’ क्यों देखना चाहोगे? तो बेटे ने कहा कि डैड उसमें एक ऐसा एक्शन सीक्वेंस हो, जो कभी किसी ने ना देखा हो, तो मैंने पूछा कि देखा ना हो, इसका क्या मतलब?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

एक्शन लिखना शुरू किया

उसने कहा कि जिसमें कोई कट ही ना हो। आप 60-70 या 80 लोगों से लड़ रहे हो, लेकिन कोई कट ना हो। सोनू ने कहा कि मुझे ये विचार बहुत ही इम्प्रेसिव लगा और मैं अपने कमरे में बैठा और मैंने सोचा कि इसको क्या बनाएं, कैसा बनाएं? जो लोग कहें कि यार ये बड़ा थॉटफुल है। सोनू ने कहा कि इसके बाद मैंने वो एक्शन लिखना शुरू किया कि इसकी कहानी क्या है?

विज्ञापन

ये है कहानी?

अगर ‘फतेह’ लड़ रहा है, तो क्यों लड़ रहा है। अगर गन से लड़ रहा है और गन खत्म तो गई, तो प्लेट से लड़ रहा है, कप पड़ा है, तो कप से मारना शुरू कर दिया, पैन पड़ा है, तो पैन से मारना शुरू कर दिया यानी जो भी चीजें उसको आस-पास दिख रही हैं उसी को हथियार बना लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ