---विज्ञापन---

‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं…’ मराठी एक्टर की पोस्ट से मची खलबली, ढूंढने निकली पुलिस टीम

मराठी एक्टर विकास समुद्रे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया था.

---विज्ञापन---

मराठी सिनेमा से एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद काफी चर्चा में आ गई है. दरअसल, एक्टर विकास समुद्रे ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसके हलचल मच गई थी.56 साल के मराठी एक्टर विकास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर आत्महत्या की बात लिख दी थी. एक्टर का यह पोस्ट आते ही मुंबई पुलिस का साइबर क्राइम ब्रांच ने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी थी.

आपको बता दें कि मराठी एक्टर विकास समुद्रे थिएटर में काम करते हैं. उन्होंने शुक्रवार की रात अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनसे टाइपिंग मिस्टेक हो गया था, जिसे देखने के बाद ऐसा लगा था कि वो आत्महत्या करने जा रहे हैं. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हेमा से पहले इस लड़की पर आया था धर्मेंद्र का दिल, बंटवारे ने तोड़ दी मोहब्बत

विकास समुद्रे ने शेयर किया पोस्ट

विकास समुद्रे का यह पोस्ट जैसे ही पुलिस की निगरानी में आया, तो तुरंत पुलिस अधिकारियों ने इस गंभीरता से लिया और एक्टर की तलाश शुरू कर दी थी. बता दें कि एक्टर को रात 11:03 बजे ट्रेस करना शुरू किया था. इस दौरान साइबर लैब के साथ पांच पुलिसकर्मियों और कंट्रोल रूम की टीम भी शामिल थी.

---विज्ञापन---

पुलिस ने करीब एक घंटे की कोशिश करने के बाद रात 12:15 बजे एक्टर की तलाश कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने बताया कि एक्टर पूरी तरह ठीक हैं. वहीं मराठी एक्टर विकास ने भी सफाई देते हुए कहा कि मेरे फेसबुक पोस्ट का मतलब वो नहीं था, जैसा लोगों ने इसका मतलब निकाला और समझा है. एक्टर ने बताया कि यह पोस्ट एक नाटक से जुड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले को लेकर किया गया था. हालांकि, टाइपिंग मिस्टेक के कारण इस पोस्ट का गलत मतलब निकल गया था. एक्टर का यह पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया था कि एक्टर सुरक्षित हैं.

आपको बात दें कि एक्टर विकास समुद्रे ने मराठी सिनेमा के साथ-साथ थिएटर में भी काम किया है. एक्टर ने ज्यादातर कॉमेडी जोनर की फिल्में की हैं, जिन्हें लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2026 05:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola