महिमा चौधरी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से की थी. अपनी पहली ही फिल्म से महिमा चौधरी सिनेमाघरों में छा गई थी. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. एक्ट्रेस 'दाग', 'दिल क्या करे', 'लज्जा', 'दोबारा', 'कुरुक्षेत्र' और 'धड़कन' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया की अपकमिंग फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कौशल ओझा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म में 90 के दशक की कहानी को दिखाया जाएगा. वहीं फिल्म की पूरी कहानी थॉमस की लाइफ के इर्द-गिर्द ही घूमती है. फिल्म में रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते नजर आएंगे.
महिमा चौधरी का बर्थडे
महिमा चौधरी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘परदेस’ से की थी. अपनी पहली ही फिल्म से महिमा चौधरी सिनेमाघरों में छा गई थी. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. एक्ट्रेस ‘दाग’, ‘दिल क्या करे’, ‘लज्जा’, ‘दोबारा’, ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘धड़कन’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Collection: दूसरे दिन भी ‘हैवान’ ने किया करोड़ों का कलेक्शन, जानें 2 दिनों में कितनी की कमाई
‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘हैवान’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 5,759 रहे. फिल्म ने 2 दिनों में अब तक भारत में 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 8.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ती दिख सकती है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया की अपकमिंग फिल्म 'लिटिल थॉमस' की रिलीज डेट सामने आ गई है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कौशल ओझा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म में 90 के दशक की कहानी को दिखाया जाएगा. वहीं फिल्म की पूरी कहानी थॉमस की लाइफ के इर्द-गिर्द ही घूमती है. फिल्म में रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते नजर आएंगे.









