सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, परिवार की बाल-बाल बची जान; फायरिंग से मचा हड़कंप

Punjabi Singer Gulab Sidhu House Firing: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं. इस घटना से परिवार के लोगों के बीच दहशत फैल गई है. वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है.

punjabi singer gulab sidhu

पंजाबी सिंगर के घर चलीं गोलियां (Pic Credit- Instagram)

Punjabi Singer Gulab Sidhu House Firing: सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई. मोटरसाइकल पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और मौके से फरार हो गए. इस घटना से आसपास के इलाके में भी डर का माहौल पैदा हो गया. गनीमत रही की इस घटना में सिंगर और उनके परिवार को कुछ नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं. ये घटना शनिवार को देर रात की बताई जा रही है और घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे किसका हाथ है.

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

पंजाबी सिंगर के घर ये घटना शनिवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच की है. हमलावर बाइक से आए और घर के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. 7 से 8 राउंड लगातार फायरिंग करने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी है. वहीं पुलिस भी इस घटना की जांच में जुट गई है और पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है. बता दें गुलास सिद्धू का रिश्ता दिवंग सिंगर सिद्धू मूसेवाला से भी रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं गुलाब सिद्धू?

गुलाब सिद्धू पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं. सिंगर ‘लाहौर’, ‘माई ते तेरी याद’, ‘आई नो’, ‘डेरा शेरां दा’ और ‘मेहर खुदा दी’ जैसे कई गाने गा चुके हैं. ये गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए थे. वहीं गुलाब सिद्धू का कनेक्शन दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला से भी खास रहा है. सिद्धू मूसेवाला के साथ गुलाब सिद्धू कई गाने बना चुके हैं. वहीं गुलाब सिद्धू अपनी कई पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला का जिक्र भी करते नजर आते हैं. वहीं गुलाब सिद्धू ने सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद न्याय की मांग भी की थी.

विज्ञापन

इन सिंगर्स पर भी हो चुका है हमला

बता दें 29 मई साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने हर किसी को सदमे में ला दिया था. वहीं अब गुलाब सिद्धू के घर के बाहर भी बदमाशों ने फायरिंग की है. गुलाब सिद्धू से पहले भी कई पंजाबी सिंगर्स पर हमले हो चुके हैं. कुछ दिन पहले एमी विर्क की गाड़ी पर भी गोलियों से हमला किया गया था. हालांकि गाड़ी के बुलेटप्रूफ होने की वजह से उनकी जान बाल-बाल बच गई थी. इससे पहले भी एपी ढिल्लों और गिप्पी ग्रेवाल की गाड़ियों पर हमला हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ