हेमा से पहले इस लड़की पर आया था धर्मेंद्र का दिल, बंटवारे ने तोड़ दी मोहब्बत

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र का नाम हेमा मालिनी, प्रकाश कौर और मीना कुमारी से जोड़ा गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी एक लड़की थी, जिस पर ही मैन का दिल आया था.

Dharmendra

हेमा से पहले इस लड़की पर आया था धर्मेंद्र का दिल (PIC- bollywoodhungama)

विज्ञापन

दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपनी एक्टिंग के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने रहते थे. उनकी निजी लाइफ को लेकर फैंस को सारी जानकारियां मौजूद थी. एक्टर ने दो शादी की थी और दोनों के ही साथ उन्होंने अपने रिश्ते को बड़ी ही सादगी के साथ निभाया था. हालांकि, धर्मेंद्र का सच्चा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते है कि हेमा से पहले ही दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का दिल किसी और पर आ गया था.

अगर आप भी सोच रहे हैं कि हम प्रकाश कौर की बात कर रहे हैं, तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है. इतना ही नहीं यह हसीना फिल्म इंडस्ट्री को कोई बड़ा नाम भी नहीं है. धर्मेंद्र की यह कहानी थोड़ी अलग है, जो अधूरा रह गया था.

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने कितनी की थी शादी

आपको बता दें कि एक्टर ने दो शादियां की थी, जिनका नाम प्रकाश कौर और हेमा मालिनी है. धर्मेंद्र का नाम हेमा मालिनी से पहले 1960 की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी के साथ भी जोड़ा गया था. लेकिन आज हम आपको इन सभी के आलावा बॉलीवुड के हीमैन की एक ऐसी कहानी सुनाएंगे. बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में नजर आए थे. इस दौरान वो अपने दोनों बेटों बॉबी देओल और सनी देओल के साथ शिरकत की थी. इस दौरान एक्टर ने अपने स्कूल के दिनों में हुए प्यार के बारे में खुलकर बताया था. हालांकि, एक्टर का यह मासूम प्यार अधूरा रह गया था.

विज्ञापन

धर्मेंद्र को स्कूल में पसंद आ गई लड़की

धर्मेंद्र ने भाईजान के शो में अपने स्कूल के दिनों में हुए प्यार का जिक्र किया था, स्कूल में पसंद आ गई थी जिसका नाम था हामिदा. खास बात यह है कि स्कूल में जिस लड़की पर हीमैन का दिल आया था, वो और कोई नहीं बल्कि स्कूल टीचर की बेटी थी. यह प्यार उस दौरान हुआ था, जब देश का बंटवारा नहीं हुआ था. लेकिन सालो बाद भी एक्टर ने सलमान खान के शो में अपने पहली मोहब्बत को याद किया था. इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस इमोशन को कविता के रूप में उतारा था. दरअसल, धर्मेंद्र को पहला प्यार क्लास 6 में हामिदा से हुआ था. लेकिन, जब देश का बंटवारा हुआ, तो ही मैन की मोहब्बत अधूरी रह गई. क्योंकि बंटवारे के बाद हामिदा पाकिस्तान चली गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ