Haiwaan OTT Update: सिनेमाघरों के बाद 'हैवान' किस OTT पर देगी दस्तक? जानिए किस प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

Haiwaan OTT Update: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म छाई हुई है. सिनेमाघरों के बाद फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, इसका अपडेट सामने आ गया है.

Haiwaan OTT Update

'हैवान' सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी पर होगी रिलीज? (Pic Credit- Instagram)

Haiwaan OTT Update: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को अभी रिलीज हुए 2 दिन ही हुए हैं और हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक को हर कोई पसंद कर रहा है. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी को 18 साल बाद स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश हैं. वहीं अब फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट सामने आया है. सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, ये भी पता चल चुका है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

सैफ अली खान-अक्षय कुमार का किरदार

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का पोस्टर मेकर्स ने जब से रिलीज किया है तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दोनों सितारों को एक-साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वहीं अब ये फिल्म ऑडियंस की एक्साइटमेंट पर खरी भी उतर रही है. ऑडियंस को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. फिल्म में अक्षय कुमार नेगेटिव किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, वहीं सैफ अली खान एक नेत्रहीन शख्स का किरदार निभा रहे हैं. दोनों की एक्टिंग को भी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

सिनेमाघरों में छाने के बाद फिल्म किस ओटीटी पर आएगी ये अपडेट भी सामने आ गई है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म सोनी लिव पर रिलीज होगी. दरअसल सोनी लिव ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. बता दें सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्में 8 हफ्तों के बाद ओटीटी पर रिलीज होती हैं, तो इससे तय है कि ये फिल्म भी सोनी लिव पर 8 हफ्तों के बाद ही रिलीज हो सकती है. वहीं अब फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

18 साल बाद साथ आए सितारे

बता दें अक्षय कुमार और सैफ अली खान को ‘हैवान’ से पहले साल 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में साथ देखा गया था. इसके बाद अब 18 साल बाद दोनों सितारे किसी फिल्म में नजर आए हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ-साथ बमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, असरानी और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे छाए हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ