भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) प्रोफेशनल लाइफ में तो सफल हैं लेकिन, निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रहे हैं. वाइफ ज्योति सिंह के साथ अभी विवाद जारी है. तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. अब तक इस मामले पर कोई फैसला नहीं आया है. इसी बीच अब ज्योति अपने पति के घर मुलाकात के लिए पहुंचीं. इस दौरान पवन तो नहीं मिले लेकिन, बड़ा बवाल खड़ा हो गया. मामला इतना गरमा गया कि ज्योति ने सुसाइड की बात तक कह दी. इस पर अब खेसारी लाल यादव का रिएक्शन सामने आया है.
दरअसल, पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके कहा था कि वह पति से मिलने के लिए लखनऊ स्थित घर जाएंगी. उन्होंने पोस्ट में भरोसा जताया था कि उनके पति उनसे एक बार जरूर मिलेंगे. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ. एक्टर तो घर पर नहीं थे लेकिन, इस पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया. ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि उन्हें घर से निकलने के लिए कहा जा रहा था क्योंकि उनका केस कोर्ट में है. साथ ही ये भी दावा किया कि पुलिस ने धमकी दी है कि अगर वो नहीं जाएंगी तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: स्टेज 4 कैंसर से लड़ रहीं नफीसा अली ने मुंडवाया सिर, कीमोथेरेपी के बाद झड़ने लगे बाल
ज्योति ने कहा कि उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है. पूरे वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखीं. पवन सिंह की वाइफ ने कहा कि वह घर में ही अपनी जान दे देंगी. उन्हें पागल कर दिया गया है. उन्होंने धमकी दी कि अगर उन्हें थाने में जाना पड़ा तो वो यहां से जिंदा नहीं लौटेंगी. घर में ही जहर खाकर मर जाएंगी.
खेसारी लाल ने ज्योति को किया सपोर्ट
ज्योति का ये लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पवन सिंह के फैंस ने भी ज्योति को सपोर्ट किया और सभी ने एक्टर का आलोचना की. इसी बीच अब उनकी वाइफ को खेसारी लाल यादव का भी समर्थन मिला है. उन्होंने पावरस्टार को गलत ठहराया और कहा कि उन्हें माफ कर देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ’10-12 दिनों से एक…’, सगाई की चर्चा के बीच रश्मिका मंदाना की पहली पोस्ट, बताया दिलचस्प किस्सा
इंसान किस हद तक गिरेगा- खेसारी लाल
इन विवादों के बीच खेसारी लाल के इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इतनी बड़ी गलती तो नहीं है. उस महिला का इतना बड़ा अपराध नहीं है. ट्रेंडिंग स्टार ने कहा कि जब वह इतने लोगों को माफ कर सकते हैं तो उस महिला को भी माफ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि उनके घर पर भतीजा आए. खेसारी ये भी कहते हैं कि उनकी बहन तो नहीं है लेकिन, बेटी है. उसके नजरिए से जब वो उन्हें (ज्योति) को देखते हैं तो लगता है कि अगर उनकी बेटी के साथ ऐसा होगा तो इंसान किस हद तक गिरेगा. भोजपुरी एक्टर ने कहा कि उन्हें दया आती है.
खेसारी लाल ने ठहराया गलत
इतना ही नहीं, खेसारी ने आगे कहा कि अगर इतना ही बड़ा उनका (ज्योति सिंह) का अपराध है तो मीडिया में आकर बोलें. हालांकि, एक्टर तीखे तेवर के साथ ही पावर स्टार के लिए प्यार भी जाहिर करते हैं और कहते हैं कि वो उन्हें बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकते. क्योंकि वह उनके चमते नहीं हैं. एक्टर ने दावा किया कि वह चाटूकारिता नहीं करते हैं. तीखे शब्दों में खेसारी ने ये भी कहा कि पवन सिंह उनका घर नहीं चलाते हैं जो उन्हें कहेंगे कि वह बढ़िया रहे हैं या नहीं कर रहे हैं. पवन के इस व्यवहार को गलत ठहराया है.
यह भी पढ़ें: ‘गोली मार दूंगा…’, जब विनोद खन्ना पर पिता ने तान दी थी बंदूक, 1 हफ्ते में साइन की थी 15 फिल्में
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines