---विज्ञापन---

Sunjay Kapur के निधन के बाद Karisma Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, एक्स हसबैंड के जाने के बाद क्या बोलीं एक्ट्रेस?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर ने इस पर रिएक्ट करते हुए चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 12 जून को करिश्मा के एक्स हसबैंड का निधन हो गया था। संजय कपूर के अचानक हुए निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अब करिश्मा कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

करिश्मा कपूर ने शेयर किया पोस्ट

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करिश्मा कपूर ने लिखा है कि थैंक यू सभी को आपकी विशेज और सपोर्ट के लिए। इसके साथ करिश्मा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी और दिल की इमोजी शेयर की है। संजय कपूर के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। करिश्मा कपूर ने भी अपने एक्स हसबैंड को अंतिम विदाई दी थी

---विज्ञापन---

Karisma Kapoor

प्रेयर मीट भी शामिल हुई थीं करिश्मा

गौरतलब है कि ना सिर्फ संजय कपूर के अंतिम संस्कार बल्कि करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड की प्रेयर मीट में भी शामिल हुई थीं। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनके बच्चे भी शामिल हुए थे। संजय और करिश्मा कपूर का बेटा कियान इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आया था और करिश्मा अपने बच्चे को संभालती नजर आई थी।

---विज्ञापन---

12 जून को हुआ था संजय का निधन

बता दें कि 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से संजय कपूर की जान चली गई। संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था। इस दौरान ना सिर्फ करिश्मा कपूर बल्कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी संजय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

तीन बार संजय ने की शादी

इसके अलावा संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बात करें तो दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए थे। करिश्मा से शादी से पहले संजय कपूर तलाकशुदा थे। वहीं, करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। प्रिया, संजय की तीसरी वाइफ थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Zohran Mamdani को ये क्या कहा? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल

First published on: Jun 26, 2025 05:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola