हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक महिला को क्या चाहिए? करीना कपूर ने किया What Women Want के सीजन 5 का अनाउंसमेंट

What Women Want Season 5: बॉलीवु अभिनेत्री करीना कपूर खान ने टॉक शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ जहां बड़ी-बड़ी हस्तियों के राज खुलते हैं, उसके नए सीजन का अनाउंंसमेंट हो गया है।

विज्ञापन
What Women Want Season 5 Annoucemet

What Women Want Season 5 Announcement: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेलेंस करके चल रही हैं। वो अपने परिवार का ख्याल रखने के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स भी कर रही हैं। करीना के चर्चित टॉक शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ को लेकर अब ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट हो चुका है। खुद एक्ट्रेस ने अपने शो को लेकर फैंस को जानकारी दी है। साथ ही एक महिला को क्या चाहिए ये भी अभिनेत्री ने बताया है।

करीना ने किया सीजन 5 का अनाउंसमेंट 

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी में शेयर किया है। करीना ने सेट से पहले दिन की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ के एक और नए सीजन के साथ तैयार हैं। सीजन 5 के लिए वो पहले दिन की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा करीना ने अपने फैंस से कहा है कि एक महिला को क्या चाहिए, वो मैं सेट पर मौजूद लड़कियों से जानती हूं। इसके बाद किसी महिला ने कहा कि महिला को सुरक्षा चाहिए तो किसी ने कहा कि हर महिला अपनी अच्छी सेहत की दुआ करती है।

What Women Want Season 5 Announcement

विज्ञापन

शो में नजर आ चुकी हैं बड़ी हस्तियां 

करीना कपूर का चैट शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ बॉलीवुड और मनोरंजन की दुनिया में एक नया और दिलचस्प शो है। इस शो में करीना कपूर अपनी खास मेहमानों से बातचीत करती हैं और महिलाओं के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करती हैं। करीना के इस शो को ऑडियंस काफी पसंद करती है। करीना कपूर के चैट शो में अब तक कई मेहमान आ चुके हैं जिनमें नेहा धूपिया, सारा अली खान समेत कई दिग्गज एक्ट्रेसेस अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोल चुकी हैं।

करीना की ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर विवाद

इन दिनों करीना कपूर अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल 2021 में करीना ने किताब को लॉन्च किया था जो गर्भावस्था के दौरान उनके व्यक्तिगत अनुभवों पर बेस्ड है। किताब के शीर्षक में ‘बाइबिल’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर क्रिस्टोफर एंथोनी ने दलील दी कि इससे ईसाई धर्म की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने जबलपुर हाई कोर्ट में इस मुद्दे पर एफआईआर दर्ज कराने की याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

अब करीना कपूर के वकील की ओर से इस मामले में कोर्ट को जवाब भेजा गया है। करीना की तरफ से जवाब दिया गया है कि ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ का शीर्षक किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं कर रहा है। वकील ने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी कई बार बाइबल शब्द का प्रयोग कर चुका है। इस किताब के शीर्षक से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

यह भी पढ़ें: Pregnancy Bible व‍िवाद पर Kareena का कोर्ट को जवाब, सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर कही ये बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola