Kareena Kapoor IPL Match Viral Video: करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अदाकारों में से एक मानी जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी एक्ट्रेस का रियल लाइफ में गुस्से वाला चेहरा देखा है? पिछले दिनों करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान, बेटों तैमूर और जेह, और सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मैच देखने पहुंची थीं. इसी बीच फैंस ने उनके पूरे परिवार को लिफ्ट के पास घेर लिया, जिससे करीना चिड़चिड़ी और असहज नजर आईं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection Day 26: रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ के सामने चौपट हुईं बाकी फिल्में,
फैंस की लगी कतार
दरअसल, करीना मैच देखकर बाहर बड़े अच्छे मूड में निकली थी. वे स्टेडियम के अंदर लिफ्ट का इंतजार करने लगीं. तभी अचानक फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और सभी फोटो खिंचवाने लगे. वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि फैंस बिना किसी मर्यादा के करीना और उनके पूरे परिवार के साथ फोटोज खिंचवा रहे थे, जिससे वहां पर खड़े सभी लोग असहज महसूस करने लगे. इस पर करीना को अपने स्टाफ पर गुस्सा आ गया और वीडियो में वे उनसे नाराजगी में सवाल करते हुए दिखीं.
भीड़ से तंग आई करीना
भीड़ ने करीना और उनके पूरे परिवार को बुरी तरह घेर लिया था, जिसकी वजह से करीना को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने वहां के स्टाफ या टीम मेंम्बर से सवाल किए. साथ ही यह हरकत देखकर सैफ भी बोल उठे कि ‘यह क्या हो रहा है?’, जिसके बाद लिफ्ट में जल्द ही उनका पूरा परिवार चला गया. इस बीच करीना का पारा हाई हो गया था, क्योंकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैंस ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया. सोशल मीडिया पर यह वीडिया तेजी से वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
IPL मैंच देखने आया पटौदी परिवार
इस समय IPL 2026 चल रहा है, जिसमें पूरा पटौदी परिवार यानी करीना कपूर, उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह, सैफ अली खान और सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान सभी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. मैच के दौरान करीना की कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें वे मैच का लुत्फ उठा रही हैं. इस दौरान करीना कपूर काफी खुश दिखाई दीं.
यह भी पढ़ें: तिरंगे से लिपटा Asha Bhosle का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में टूटा परिवार, VIDEO
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
53 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines