Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने पटौदी परिवार खूब चर्चा में भी रहा। सोशल मीडिया पर भी करीना खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपडेट करती रहती हैं। इस बीच अब करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर पैप्स पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो करीना पैपराजी पर भड़क गईं? आइए जानते हैं…
करीना कपूर का फूटा गुस्सा
दरअसल, हाल ही में करीना कपूर को उनके पिता रणधीर कपूर के जन्मदिन के दौरान देखा गया। इस दौरान पैप्स ने एक्ट्रेस की जमकर फोटोज भी ली। सोशल मीडिया इस दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि, एक वीडियो में करीना पैप्स पर गुस्सा भी करती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर पैप्स पर बरसती नजर आ रही हैं।
फोटोग्राफर्स नहीं मानें
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा और बच्चों (जेह और तैमूर) के साथ कार में बैठ रही हैं। करिश्मा पीछे हैं और बच्चे कार में बैठ गए हैं। जैसे ही करीना गाड़ी में बैठने लगती हैं, तो वो बार-बार पैप्स को कहती हैं कि नो, नो… नहीं, नहीं… और इस दौरान एक्ट्रेस गुस्से में नजर आती हैं। हालांकि, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर्स नहीं मानें और फोटो क्लिक करते रहें।
वायरल हो रहा वीडियो
ऐसे में करीना फिर कहने लगीं कि बच्चों की बिल्कुल भी तस्वीरें मत लो, प्लीज! इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा करीना का एक और भी वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो में भी करीना यही कह रही हैं कि आप सिर्फ मेरी फोटो लो और बच्चों का पहले ही मना किया था। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
सैफ पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि जनवरी के महीने में सैफ अली खान पर उनके घर में ही हमला हुआ था। इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और पुलिस ने भी केस की गहनता से जांच की। इस हमले के बाद से ही करीना और सैफ ने अपने बच्चों को लेकर अहम फैसला लिया कि पैप्स उनके बच्चों की फोटोज ना लें, लेकिन सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी करीना के बार-बार मना करने पर भी बच्चों की फोटोज ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Elnaaz Norouzi की रिब्स में हुआ फ्रैक्चर, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines