बॉक्स ऑफिस पर फिल्में ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है? टिकट खिड़की पर कभी एक साथ कई फिल्में रिलीज होती हैं, तो कभी अलग-अलग डेट पर फिल्मों को रिलीज किया जाता है। आज 27 जून को काजोल की फिल्म ‘मां’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर पहले से आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ थी। आइए जानते हैं कि इन चारों फिल्मों की कमाई क्या है?
नई फिल्मों में कौन आगे?
Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.37 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो काजोल की फिल्म से दोगुनी ज्यादा है। इसके अलावा अगर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए आज आठ दिन हो गए हैं।
धनुष की फिल्म ‘कुबेर’
आमिर की फिल्म ने 8वें दिन 6.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 2.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि इन सभी फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अगर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 94.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़
कुल मिलाकर आमिर की फिल्म 100 करोड़ के बेहद करीब है और जल्दी ही ये इस आंकड़े को भी पार कर लेगी। इसके अलावा धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ अब तक 71.11 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। हालांकि, नई फिल्मों के आने से इनके कलेक्शन पर थोड़ा-बहुत असर जरूर हुआ है।
यह भी पढ़ें- Rudra Shakti का टीजर रिलीज, Vikrant Singh Rajpoot की फिल्म पर यूजर्स का कैसा रिएक्शन?
संबंधित खबरें
Nushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 mins agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
4 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
7 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
9 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
12 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines