हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर से इस हसीना ने की सगाई, इंगेजमेंट सेरेमनी की क्यूट फोटोज वायरल

अभिनेत्री वैष्णवी गौड़ा ने इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर अनुकूल मिश्रा से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Vaisshnavi Gowda, Anukool Mishra

सिनेमा जगत से बेहद खुशी की खबर आ रही है। जी हां, पॉपुलर कन्नड़ टीवी अभिनेत्री वैष्णवी गौड़ा और इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर अनुकूल मिश्रा ने सगाई कर ली है। कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी की फोटोज भी सामने आ गई हैं, जो बेहद प्यारी हैं। वहीं, अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हो रही हैं और फैंस और यूजर्स इन फोटोज पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

वैष्णवी ने शेयर की फोटोज

वैष्णवी गौड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर की हैं। सामने आई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि कपल ने बेहद क्यूट अंदाज से सभी फोटोज क्लिक करवाई हैं। पहले फोटो में वैष्णवी और अनुकूल एक-दूसरे की ओर देखते हुए चल रहे हैं और पोज दे रहे हैं। दूसरे फोटो में कपल की सगाई के आउटफिट और रिंग सेरेमनी का अवॉर्ड नजर आ रहा है।

कपल ने दिए क्यूट पोज

तीसरे फोटो में दोनों ने बारिश के नीचे छाते का पोज दिया है। चौथी तस्वीर में कपल की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। पांचवें फोटो में वैष्णवी स्माइल करते हुए पोज दे रही हैं। छठवीं फोटो में अनुकूल अपनी होने वाली वाइफ वैष्णवी को किस कर रहे हैं। सातवी फोटो में भी अनुकूल, वैष्णवी को किस कर रहे हैं और दोनों हग करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

आइवरी कलर का आउटफिट

इसके बाद दोनों कुछ खाने का पोज देते नजर आए और लास्ट फोटो में दोनों एक-दूसरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। अपनी सगाई के लिए वैष्णवी ने आइवरी कलर का लंहगा पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपने लुक को पूर करने के लिए उन्होंने ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी हैं, जो उन पर बहुत जच रही हैं।

लोगों ने लुटाया प्यार

वहीं, अगर अनुकूल की बात करें तो अनुकूल ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही अब फैंस और यूजर्स कपल के इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘तेरे बिन से सुनो चंदा तक…’, टॉप 5 पाकिस्तानी टीवी ड्रामा, जो आज भी हैं बेहद पॉपुलर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola