हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Death Reason: कन्नड़ एक्टर Dileep Raj का 47 साल की उम्र में निधन, आखिर कैसे गई अभिनेता की जान?

Kannada Actor Dileep Raj Passes Away: कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है. 47 साल की उम्र में दिलीप ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. आखिरी अभिनेता की मौत की वजह क्या है?

विज्ञापन
Dileep Raj. image credit- social media

Kannada Actor Dileep Raj Passes Away: कन्नड़ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है. महज 47 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली है. हर कोई एक्टर की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कैसे दिलीप राज की जान गई? आइए जानते हैं अभिनेता की मौत की वजह?

कैसे गई दिलीप राज की जान?

मिली जानकारी और परिवार वालों की मानें, तो आज बुधवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता दिलीप राज का निधन हो गया है. परिवार वालों की मानें तो, उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अभिनेता दिलीप को नहीं बचाया जा सका और 47 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

गोवा ट्रिप के दौरान हुआ सीने में दर्द

वहीं, कन्नड़ न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप को गोवा ट्रिप के दौरान ही बार-बार सीने में दर्द महसूस हो रहा था और एक्टर को उस समय अजीब लग रहा था. बताया जा रहा है कि दिलीप बेंगलुरु जाकर टेस्ट कराने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही दिलीप का निधन हो गया. दिलीप को आज ही अस्पताल जाकर दिल की जांच करवानी थी.

विज्ञापन

दिलीप राज की लापरवाही से गई जान

जानकारी की मानें तो दिलीप की आज की अपॉइंटमेंट भी फिक्स थी, लेकिन रात में ही दिलीप को सीने में दर्द हुआ. कहा जा रहा है कि अभिनेता दिलीप राज की मौत की वजह उनकी लापरवाही रही. अगर एक्टर तुरंत ही टेस्ट करा लेते, तो शायद आज वो हमारे बीच जिंदा होते.

फिल्म, टीवी और थिएटर में बनाई पहचान

दिलीप राज के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फैंस से लेकर परिवारवाले सभी बेहद दुखी हैं. वहीं, दिलीप की बात करें तो दिलीप राज ने फिल्मों, टीवी और थिएटर तीनों जगह अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई Milana में पुनीत राजकुमार के साथ काम किया था, जिससे उन्हें जबरदस्त पहचान मिली थी.

विज्ञापन

दिलीप की फिल्में

इसके बाद दिलीप राज ने ‘यूटर्न’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में भी शानदार काम किया है और अहम भूमिकाएं निभाई है. वहीं, अगर टीवी की बात करें तो टीवी इंडस्ट्री में उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी Hitler Kalyana से मिली थी. अपने अभिनय के दम पर दिलीप राज ने सभी दर्शकों के दिलों पर राज किया और लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई थी. अभिनय के अलावा दिलीप डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी बहुत पॉपुलर थे.

यह भी पढ़ें- 41 साल के एक्टर पर लगा 300 करोड़ का दांव, हीरोइन भी है फिल्मी खानदान की शहजादी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola