Kangana Ranaut Targeted Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म मेकर करण जौहर की अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करने के कबूलनामे की पुरानी वीडियो वायरल हो रही थी और इस वजह से करण को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
साथ ही इसके बाद करण ने भी झूठा आरोप लगाए जाने के बारे में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इस बीच अब करण जौहर की पोस्ट पर कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
कंगना रनौत ने साधा करण जौहर पर निशाना
बता दें कि कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए कंगना ने करण जौहर पर निशाना साधा है। साथ ही एक्ट्रेस ने दावा किया है कि- पहले करण नेशनल टीवी पर उनका ‘अपमान’ करते थे और ‘धमकियां’ देते थे।
Kangana Ranaut Targeted Karan Johar
वहीं, कंगना ने करण जौहर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि- “एक वक्त था जब चाचा चौधरी एलीट नेपो माफिया वालों के साथ नेशनल टेलीविजन पे मुझे इंसल्ट और बुली करता था।” वहीं, कंगना ने आगे लिखा कि- “आज इनकी हिंदी देख के ख्याल आया, अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधारी है आगे देखो होता है क्या।”
करण जौहर ने भी शेयर की थी इंस्टा स्टोरी
बताते चलें कि हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि- “लागा लो इल्ज़ाम, हम झुकने वालों में से नहीं…झूठ का बन जाओ गुलाम…हम बोलने वालों में से नहीं…जितना नीचे दिखाओगे…जितने आरोप लगाओगे…हम गिरने वालों में से नहीं…हमारा करम हमारी विजय है… आप उठा लो तलवार… हम मरने वालों में से नहीं…’
कंगना ने कई बार करण जौहर को लेकर साधा है निशाना
इतना ही नहीं बल्कि कंगना ने कई बार करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने को लेकर निशाना साधा है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल ही में बॉलीवुड में कॉर्नर किए जाने को लेकर खुलासा किया था, जिसके बाद भी कंगना ने करण जौहर पर आरोप लगाए थे। वहीं, कंगना ने दावा किया था कि करण की वजह से ही प्रियंका को देश छोड़ना पड़ा था।
संबंधित खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
2 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
6 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
9 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
9 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
11 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
11 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines