Vivian Dsena बनेंगे Bigg Boss 18 के विनर, एक्स कंटेस्टेंट ने खोल दी बिग बॉस की पोल!

Kamya Punjabi Exposed Bigg Boss Script: बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार पर हाल ही में काम्या पंजाबी आई थीं जिन्होंने विवियन से कुछ सवाल पूछे थे। अब विवियन और बिग बॉस को लेकर काम्या ने बड़ा खुलासा किया है।

Kamya Punjabi Exposed Bigg Boss Script

Kamya Punjabi Exposed Bigg Boss Script

विज्ञापन

Kamya Punjabi Exposed Bigg Boss Script: बिग बॉस 18 के घर में पिछले हफ्ते वीकेंड का वार पर काम्या पंजाबी नजर आई थीं। काम्या ने इस दौरान विवियन को सपोर्ट करते हुए उन्हें उनकी कई गलतियां बताई थीं। विवियन के गेम पर सवाल उठाते हुए काम्या ने उन्हें बहुत कुछ कहा था। साथ ही अविनाश और ईशा को लेकर भी सतर्क किया था। लेकिन अब काम्या ने एक इंटरव्यू में बिग बॉस को ही एक्सपोज कर दिया है। बिग बॉस की स्क्रिप्ट पर बड़ा खुलासा करते हुए काम्या ने कहा कि उनसे वीकेंड के वार पर ऐसा कराया गया था। क्या कुछ कहा है काम्या ने, चलिए आपको बताते हैं।

विवियन की गेम में कोई सुधार नहीं

काम्या ने वीकेंड का वार पर विवियन डीसेना के गेम को पूरी तरह फ्लॉप बताया था। वहीं सलमान खान ने भी विवियन को कहा था कि आपकी गेम अब ओवर हो चुकी है। फैमिली वीक में जिस तरह विवियन की पत्नी नूरन ने आकर विवियन को खुद के लिए स्टैंड लेने के लिए कहा। अविनाश-ईशा को लेकर भी उन्होंने कहा कि वो आपके दोस्त नहीं है। उसके बाद ऐसा लगा कि अब विवियन अपने गेम को पूरी तरह से चेंज कर देंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।

विज्ञापन

विवियन ने अविनाश से कुछ सवाल जरूर किए लेकिन उसके बाद वो फिर से अविनाश की बातों में आ गए। विवियन और अविनाश के बीच फिर से पहले जैसे ही बातें होने लगीं और विवियन ने ना तो मेकर्स की बात सुनी और ना ही अपनी पत्नी की। अब उसे वो मजबूरी का नाम दें या फिर कुछ और। अविनाश का गेम प्लान साफ-साफ नजर आ रहा है लेकिन विवियन की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।

बिग बॉस को किया एक्सपोज

अब काम्या ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो जमाना चला गया जब आप राहुल रॉय बनकर बिग बॉस की ट्रॉफी को जीत जाया करते थे। अब आपको अगर ट्रॉफी चाहिए तो आपको कुछ तो गेम में करना ही होगा। इसके बाद काम्या ने कहा कि चैनल विवियन को जिताना चाहते हैं इसलिए उन्होंने मुझे भेज दिया और कहा कि उसकी गेम में गलतियां बताइए ताकि वो आखिरी के 2 हफ्तों में कुछ कमाल कर दे और शो की ट्रॉफी जस्टिफाई हो जाए।


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शॉकिंग डबल एविक्शन, फिनाले से पहले बेघर होंगे ट्राफी के दावेदार

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ