Bigg Boss 18 में शॉकिंग डबल एविक्शन, फिनाले से पहले बेघर होंगे ट्राफी के दावेदार

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते डबल एविक्शन देखने को मिलेगा। फिनाले से पहले किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो जाएगा।

Bigg Boss 18 Double Eviction

Bigg Boss 18 Double Eviction

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 के फिनाले में अब बस 1 हफ्ते का वक्त बचा है। 19 जनवरी को शो का विजेता मिल जाएगा। उससे पहले घर में काफी बवाल देखने को मिल रहा है। फिनाले से पहले घर में डबल एविक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट जाएगा। जी हां, मिड वीक एविक्शन के साथ-साथ इस हफ्ते डबल एविक्शन का बम भी फूटने वाला है। चलिए आपको बताते हैं आखिर किन दो कंटेस्टेंट्स पर एविक्ट होने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है।

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

सबसे पहले आपको बता दें रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं। इन तीनों ही कंटेस्टेंट्स को खुद बिग बॉस ने एविक्ट किया है। रजत दलाल की एक गलती उनकी टीम पर भारी पड़ गई। दरअसल बिग बॉस ने तीनों टीमों को एक टास्क दिया था कि उन्हें समय की गिनती करनी है। इसी टास्क में बिग बॉस ने कहा था कि पीछे बैठे दोनों कंटेस्टेंट्स समय को काउंट नहीं कर सकते हैं लेकिन रजत दलाल ने पीछे बैठकर भी समय काउंट किया और इसलिए उन्हें बिग बॉस ने खुद ही नॉमिनेट कर दिया।

मिड वीक एविक्शन से जाएगा कंटेस्टेंट

अब सबसे पहले तो मिड वीक एविक्शन जो गुरुवार को होने वाला है, वो बिग बॉस के घर में देखने को मिलेगा। इस दौरान श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे पर सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। मिड वीक एविक्शन फिनाले से सिर्फ 1 हफ्ते पहले होना वाकई बहुत बड़ा झटका होगा उस कंटेस्टेंट के लिए जो घर से बेघर होने वाला है।

डबल एविक्शन का वार

बिग बॉस इस बार सिर्फ मिड वीक एविक्शन ही नहीं, बल्कि डबल एविक्शन का वार भी कंटेस्टेंट्स पर करने वाले हैं। जी हां, बिग बॉस के घर में इस बार डबल एविक्शन होगा और कोई दो कंटेस्टेंट्स का सफर फिनाले आते-आते खत्म हो जाएगा। हालांकि ये अभी कन्फर्म नहीं हुआ है कि दोनों कंटेस्टेंट्स रजत, श्रुतिका और रजत में से ही होंगे या फिर मिड वीक एविक्शन के बाद दोबारा नॉमिनेशन कराए जाएंगे ताकि वीकेंड का वार पर एक और कंटेस्टेंट को बाहर किया जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ