Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘अगर सच है, तो सबूत…’, UK07 Rider Anurag Dobhal को सगे भाई ने किया चैलेंज, क्या बोले Kalam Ink?

UK07 Rider Anurag Dobhal, Kalam Ink: मशहूर यूट्यूबर यूके07 राइडर अनुराग डोभाल अपने परिवार संग विवाद को लेकर चर्चा में हैं. अब अनुराग के भाई ने एक वीडियो जारी करके अपना पक्ष रखा है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 11, 2026 17:22
UK07 Rider Anurag Dobhal, Kalam Ink
UK07 Rider Anurag Dobhal, Kalam Ink . IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

UK07 Rider Anurag Dobhal, Kalam Ink: मशहूर यूट्यूबर यूके07 राइडर अनुराग डोभाल का परिवार के साथ विवाद चल रहा है. एक तरफ अनुराग ने अपनी फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी ओर अनुराग के भाई कलम इंक ने अब यूके को चैलेंज दिया है कि अगर उनके लगाए आरोपों में जरा भी सच्चाई है, तो वो सबूत पेश करें. आइए जानते हैं कि कलम ने और क्या कहा है?

कलम इंक ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, बीते दिन कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो शेयर किए हैं. इन वीडियो में कलम ने अनुराग के वीडियो में लगाए गए आरोपों पर बात की है. कलम ने अपने वीडियो में कहा कि इन दिनों इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर जो भी चल रहा है, वो आपको एकतरफा स्टोरी दिखाई गई है.

---विज्ञापन---

क्या बोले कलम?

कलम ने कहा कि दुनिया अभी इमोशन में चल रही है. इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा उठ रहा है कि रीतिका को किचन में खाना क्यों नहीं बनाने दिया गया, तो आपको पता है कि मैं हिंदू फैमिली से हूं और आपको पता होगा कि अगर आपके क्लोज में किसी के डेथ होती है, तो हमारे यहां ये माना जाता है कि एक महीने तक मीठा नहीं बनता और तला-भूना, बिना हल्दी के बनता है.

अनुराग से मांगे सबूत

रीतिका को इसलिए अंदर जाने से रोका गया था. मैं अपने घरवालों को गलत नहीं बोलूंगा क्योंकि आप लोगों को वो चीजें नहीं पता है. उसके पहले रीतिका को खाना बनाने दिया गया है और वो मैं पहले ही बता चुका हूं. कलम ने कहा कि अगर मैंने आप पर कोई भी झूठा केस डाला है, तो आप उसका सबूत लाएं.

---विज्ञापन---

सच सामने लाने के लिए जांच बिठाने को कहा

कलम ने आगे कहा कि अगर मैंने आपकी प्रोपर्टी छिनी है, तो उसका भी एक सबूत दें और मेरे ऊपर जांच बिठाई जाए. मैं खुद कह रहा हूं कि मेरे ऊपर केस किया जाए, जितनी प्रोपर्टी मैंने उसकी हड़पी है, अगर ये सच है और उसका कोई सबूत है और सच सामने लाया जाए. कलम ने आगे और क्या कहा तो उसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसकी आंखों के आगे गई मां-बहन की जान

First published on: Mar 11, 2026 05:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.