Kabir Bedi: चार शादियां कर कबीर बेदी ने बटोरीं सुर्खियां, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टर ने बनाई पहचान

Kabir Bedi

Kabir Bedi

Kabir Bedi: कबीर बेदी की पहचान सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। एक्टर ने हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह यूरोप में भी एक बेहतरीन स्टार बनकर उभरे।

कबीर बेदी वॉइस आर्टिस्ट भी हैं। वह अपनी भारी-भरकम आवाज के लिए जाने जाते हैं। कबीर बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें अपनी शर्तों पर जीने वाला इंसान कहा जाता है। एक्टर ने अपनी लाइफ में चार शादियां की हैं।

कबीर बेदी ने फिल्म, टीवी और थिएटर आर्टिस्ट के रूप में बनाई पहचान 

फिल्म, टीवी और थिएटर आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में एक सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी है, जो कि एक पंजाबी सिख, एक लेखक और दार्शनिक थे। वहीं मां फ्रेडी बेदी एक ब्रिटिश महिला थीं। उनकी मां का जन्म इंग्लैंड के डर्बी में हुआ था।

बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के किरदार के लिए जाने जाते हैं कबीर बेदी 

कबीर बेदी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई नैनीताल, उत्तराखंड के शेरवुड कॉलेज और स्टीफन कॉलेज से की और स्नातक दिल्ली से की। कबीर बेदी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। कबीर बेदी को बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। इनमें ‘खून बरी मांग’, ‘मोहन जोदाड़ो’, ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ शामिल हैं।

ये हैं एक्टर की चर्चित फिल्में

‘सीम’, ‘सजा’, ‘मेरा शिकार’, ‘इश्क’, ‘हलचल’, ‘कच्चे धागे’, ‘अशांति’, ‘आखरी कसम’, ‘कुर्बान’, ‘यलगार’ इनकी चर्चित फिल्में हैं। बता दें कि बेदी को भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने चार शादियां की हैं।

कबीर बेदी ने की है चार शादियां

बता दें कि, कबीर बेदी की पहली शादी वर्ष 1969 में प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जो कि एक ओडिशी डांसर थीं। मगर 1974 में दोनों का तलाक हो गया। एक्टर ने दूसरी शादी ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज से की यह शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।

दूसरी पत्नी से तलाक लेने के कुछ समय बाद कबीर बेदी ने तीसरी शादी करने का एलान कर दिया। 1992 में कबीर बेदी ने टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक रिड्स के साथ शादी की। मगर 2005 में तीसरी पत्नी से भी इनका तलाक हो गया। इसके बाद कबीर बेदी ने 2016 में अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर परवीन दोसांज के साथ साथ फेरे लिए। बता दें उनकी चौथी पत्नी उनसे 29 साल छोटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ