Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

OTT पर रिकॉर्ड बना रही 2 घंटे 37 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म, 5 महीने से टॉप 10 में कायम है दबदबा

आपको ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है. दरअसल, यह फिल्म ओटीटी पर पिछले 5 महीने से लगातार टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 23, 2026 16:00
jolly LLB 3
ओटीटी पर छाई जॉली एलएलबी 3

बॉलीवुड की एक कॉमेडी फिल्म बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में थोड़ा पीछे रह गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर पिछले 5 महीने से टॉप 10 लिस्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. आपको भी कॉमेडी फिल्में देखने का शौक है तो आप यह फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म 2 घंटे 37 मिनट की है.

यह भी पढ़ें: Rashmika-Vijay शादी के लिए पहुंचे उदयपुर, इस लुक में नजर आया कपल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

इस फिल्म में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार ने काम किया है. मूवी में आपको जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाली है. दरअसल, यह फिल्म दो वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आए हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘जॉली एलएलबी 3’ है. यह मूवी एक सच्ची घटना से प्रेरित है. अगर आपने यह फिल्म एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda ने जब रश्मिका मंदाना के हाथ पर पब्लिक में किया KISS, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार ने (जगदीश्वर मिश्रा) और अरशद वारसी ने (जगदीश त्यागी) का किरदार निभाया है. दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि उनके निकनेम की वजह से दोनों को कितनी परेशानी होती है और दोनों के बीच तकरार से लेकर मारपीट भी हो जाती है. लेकिन फिर दोनों एक केस के सिलसिले में साथ मिलकर काम करते हुए नजर आते हैं. आपको बता दें कि यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी’ की तीसरी बड़ी फिल्म है. यह फिल्म सितंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. मूवी ने 117 करोड़ रुपये का कारोबार भी किया था. लेकिन फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपये की लागत आई थी. आप अगर यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. 

First published on: Feb 23, 2026 03:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.