Jennifer Lopez-Ben Affleck Divorce: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज ने फाइनली अपने शादीशुदा रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया है। एक्ट्रेस ने पति बेन एफ्लेक से अलग होने के लिए एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। दोनों के अलग होने की तारीख 26 अप्रैल, 2024 बताई गई है। बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक पिछले कई महीनों से अपने अलगाव को लेकर लाइमलाइट में बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। कई बार जेनिफर को ट्रैवलिंग टूर पर अकेले जाते हुए भी देखा गया था। इसके बाद से चर्चा थी कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि अब 55 साल की जेनिफर ने 51 साल के बेन से ऑफिशियली अलग होने का मूड बना लिया है।
यह भी पढ़ें: एडल्ट फिल्म स्टार की मौत का असली सच आया सामने, 5 महीने पहले फ्लैट में मिली थी डेड बॉडी
तलाक की वजह का खुलासा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर लोपेज ने मैरिज काउंसलिंग की सहायता लेने से साफ मना कर दिया है। इसके अलावा न्यायाधीश से बेन एफ्लेक को सहायता देने से मना करने का अनुरोध किया है। तलाक की अर्जी देने से पहले दोनों को बहुत मुश्किल से एक साथ सार्वजनिक जगह पर देखा गया था। अब दोनों एक-दूसरे से अलग हैं और एक दूसरे से मिलना भी नहीं चाहते हैं। जेनिफर और बेन की शादी में दरार की असली वजह क्या है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर की ओर से दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स में यह भी नहीं बताया गया है कि दोनों के बीच शादी से पहले कोई समझौता हुआ था या नहीं।
एक साल में दो बार रचाई थी शादी
बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी। खबरों की मानें तो दोनों ने दो बार शादी की थी। वो भी एक ही साल के अंदर। जेनिफर और बेन की पहली बार शादी जुलाई, 2022 में लास वेगास में हुई थी। इसके बाद दोनों ने अगस्त, 2022 में दोबारा शादी की। इस बार दोनों ने जॉर्जिया में शादी की थी। जेनिफर और बेन की जोड़ी हॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक थी। हालांकि अब उनकी जोड़ी को बुरी नजर लग चुकी है। दोनों अपनी शादी को दो साल भी नहीं चला पाए और अब तलाक लेने जा रहे हैं।
2003 में कर चुके थे डेटिंग
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक रियल लाइफ पार्टनर होने के साथ ही फिल्मों में भी बतौर कपल नजर आ चुके हैं। दोनों ने साथ में दो फिल्में की हैं। साल 2003 में जेनिफर और बेन मार्टिन ब्रेस्ट की पॉपुलर रोमांटिक फिल्म ‘गिगली’ में नजर आए थे। इसके बाद साल 2004 में उन्हें केविन स्मिथ की कॉमेडी फिल्म ‘जर्सी’ में देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। हालांकि ‘जर्सी’ के रिलीज होने से पहले उस वक्त दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनिफर लोपेज ने बताया था कि वो अपने परिवार, बच्चों और करीबी दोस्तों के साथ समय गुजार रही हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
8 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
11 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
13 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
14 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines