जयदीप अहलावत ने कन्फर्म किया है कि उन्हें नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण के लिए रोल ऑफर किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। जयदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का ऑफर मिला था, लेकिन अपनी दूसरी कमिटमेंट्स की वजह से वो ये रोल नहीं कर पाए।
जयदीप ने क्या कहा?
द लल्लनटॉप के साथ बातचीत में जयदीप ने कहा कि इस रोल में उन्हें रावण का रोल निभा रहे एक्टर के साथ शूट करना था और फिल्म की टीम के पास बहुत सीमित डेट्स थीं। उन्होंने कहा कि ऑफर मिला था लेकिन डेट्स मैच नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने ये भी बताया कि विभीषण और रावण के किरदारों की शूटिंग साथ में होनी थी, इसलिए दोनों एक्टर्स की डेट्स का तालमेल बहुत जरूरी था।
जयदीप ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि KGF के यश रावण का रोल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के शेड्यूल में रावण के रोल को ज्यादा प्राथमिकता दी गई थी, इसलिए टीम को उनके बिना ही आगे बढ़ना पड़ा। उन्होंने मजाक में कहा कि रावण की डेट्स मेरी डेट्स से ज्यादा जरूरी होंगी, इसमें कोई शक नहीं।
फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
रामायण की स्टारकास्ट बहुत बड़ी है और इसे एक मेगा प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसे दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों के डायरेक्टर नितेश तिवारी बना रहे हैं और फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 2026 और दूसरा 2027 में रिलीज होगा। इसकी स्टारकास्ट, बड़े स्केल और रामायण की कहानी को श्रद्धा के साथ दिखाने के लिए फिल्म पहले ही लोगों में काफी चर्चा बटोर चुकी है।
ये भी पढ़ें- थिएटर में अचानक पहुंचे Aamir Khan, दर्शकों ने जमकर की ‘Sitaare Zameen Par’ की तारीफ
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
14 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
19 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
20 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines