सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले सनी देओल युद्ध वाली देवी तनोट माता के दरबार में पहुंचे। भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन कर एक्टर ने अपनी फिल्म ‘जाट’ की कामयाबी की कामना की। इस दौरान सनी देओल का BSF के DIG योगेन्द्र सिंह राठौड़ और जवानों ने स्वागत किया और माता के दरबार में दर्शन भी करवाए। इस दौरान मंदिर परिसर में सनी देओल का सम्मान समारोह भी हुआ।
‘बॉर्डर’ फिल्म से क्या है तनोट माता मंदिर का नाता?
इस मंदिर का एक्टर की फिल्म ‘बॉर्डर’ से भी खास कनेक्शन है। इसी तनोट माता मंदिर में ‘बॉर्डर’ फिल्म में कुछ सीन भी फिल्माए गए हैं और माता की महिमा की कहानी बताई गई है। फिल्म में बताया गया है कि किस तरह पाकिस्तान के दागे गए 3000 बारूद के गोले मंदिर परिसर में आने के बावजूद भी नहीं फटे थे। वहीं, BSF जवानों ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाया, तो सनी देओल भी खुद को रोक नहीं सके और BSF के जवानों के साथ जमकर डांस करने लगे।
सनी देओल ने किया डांस
इसके बाद सनी देओल ने BSF जवानों के साथ ढेर सारी बातचीत भी की और मुश्किल हालातों में अपनी ड्यूटी कर रहे जवानों की खूब भी सराहना की। सनी देओल ने कहा, ‘देश की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गर्व है।’ आपको बता दें, सनी देओल आज यानी बुधवार को सुबह 8 बजे चार्टर प्लेन के जरिए दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद वो दोपहर करीब 2 बजे वापस मुंबई लौट गए।
यह भी पढ़ें: RJ Mahvash के पोस्ट पर क्या बोले Yuzvendra Chahal? कमेंट सेक्शन में किया रिएक्ट
‘जाट’ से जुड़ी हैं फैंस की उम्मीदें
आपको बता दें, सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आने वाले हैं। ‘गदर-2’ की कामयाबी के बाद सनी देओल एक बार फिर बॉलीवुड में छा गए हैं। उनकी ‘गदर-2’ ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब क्या इस बार भी सनी देओल नए रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब होंगे या नहीं? ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
52 mins ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
2 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
2 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
3 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
5 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
6 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
10 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
13 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines