RJ Mahvash के पोस्ट पर क्या बोले Yuzvendra Chahal? कमेंट सेक्शन में किया रिएक्ट

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। अब महवश के सपोर्ट के बाद क्रिकेटर का रिएक्शन वायरल हो गया है।

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash File Photo

विज्ञापन

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर आज खबरों का बाजार गर्म है। आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब किया हुआ है। उन्होंने युजवेंद्र चहल और उनकी टीम पंजाब किंग्स का सरेआम समर्थन किया है। युजवेंद्र चहल के लिए पोस्ट शेयर करने के बाद एक बार फिर इनके रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। काफी समय से इन दोनों का नाम जुड़ रहा है।

चहल ने शेयर किया महवश का पोस्ट

अब तो युजवेंद्र चहल और आरजे महवश साथ में दिखने से भी नहीं कतराते। आरजे महवश तो क्रिकेटर के साथ तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट कर रही हैं। आज महवश ने युजवेंद्र चहल का समर्थन करते हुए लिखा, ‘ये अपने लोगों का हर बुरे समय में सपोर्ट करने और चट्टान की तरह उनके पीछे खड़े रहने के लिए। युजवेंद्र चहल हम सब यहां आपके लिए हैं।’ अब रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पोस्ट पर क्रिकेटर का रिएक्शन भी आ गया है।

Advertisment
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

कमेंट सेक्शन में दिया प्यारा रिप्लाई

आपको बता दें, अब आरजे महवश के इस पोस्ट को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। उन्होंने महवश को टैग करते हुए ये इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी रिस्पांस दिया है। आरजे महवश के इस पोस्ट को देखने के बाद क्रिकेटर ने लिखा, ‘आप लोग मेरी स्पाइन हैं! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू।’

वायरल हुआ युजवेंद्र चहल का कमेंट

अब क्रिकेटर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे 16 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए दुनिया को बताया है कि उनके और युजवेंद्र चहल के बीच सिर्फ दोस्ती है और वो दोस्ती निभा रही हैं और इस वक्त अपने दोस्त को सपोर्ट कर रही हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ