हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. वेटरन एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. उन्होंने जुरासिक पार्क (Jurassic Park) में डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका निभाई थी. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. बता दें कि एक्टर का निधन 78 साल की उम्र में हो गया है. इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी उदास हो गए हैं.
एक्टर सैम नील की मौत की खबर ने फिल्म जगत झकझोर कर रख दिया है. चलिए जानते हैं कि सैम का निधन किस वजह से हुआ है.
यह भी पढ़ें: कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कब हुआ सैम नील का निधन
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैम नील ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि सोमवार (13 जुलाई 2026) को हमारे प्रिय सैम नील का निधन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हो गया है. आखिरी समय में सैम नील अपने परिवार के साथ मौजूद थे. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी परिवार वालों के साथ ही बिताया है. हालांकि, उनका अचानक चले जाना उनके परिवार पर गहरा असर डाला है. आपको बता दें कि सैम नील कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे. लेकिन उन्होंने यह जंग जीत ली थी. हालांकि, अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
यह भी पढ़ें: Evil Dead Burn की भी बाप निकली Jio Hotstar की सालभर पुरानी ये हॉरर थ्रिलर, हर सीन में होगा खौफ का तांडव
हालीवुड की इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सैम नील
आपको बता दें कि सैम नील ने साल 1975 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. उन्होंने फिल्म लैंडफॉल से फिल्मी जगत में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने स्लीपिंग डॉग, जस्ट आउट ऑफ रीच, पोसेसन, द जर्नलिस्ट और शैडो ऑफ चाइना जैसी फिल्मों में काम किया था. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इतना ही नहीं एक्टर को न्यूजीलैंड स्क्रीन अवॉर्ड और ऑस्ट्रेलियन फिल्म इंस्टिट्यूट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है. हालांकि, आज यानी 13 जुलाई 2026 को एक्टर सैम नील का निधन हो गया है.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
48 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
52 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
54 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines