कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को कोविड हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दिया है. जान कुमार कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं.

Jaan Kumar Sanu

Jaan Kumar Sanu को हुआ कोविड

मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू इस समय अस्पताल में भर्ती है, उन्हें कोविड हो गया है. इस बात की जानकारी जान कुमार ने आज यानी 12 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस के साथ साझा किया है. जान कुमार ने यह वीडियो अस्पताल से शेयर किया है. यह खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी फिकरमंद हो गए हैं. हर कोई उनकी हेल्थ अपडेट पर नजर रखे हुए हैं. इतना ही नहीं उनके पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जान कुमार सानू ने अस्पताल शेयर किया वीडियो

जान कुमार सानू उस वक्त कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जब देश के और इलाकों में कोविड 19 की केसेस सामने आ रहे हैं. बता दें कि आंध्र प्रदेश से 8 कोविड मरीज मिले थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई थी. जान कुमार सानू ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल के कपड़ो में नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘चिन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो’. इस वीडियो में वो कुछ बोलते हुए, तो नजर नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन

पहली पत्नी के बेटे हैं जान कुमार सानू

आपको बता दें कि जान कुमार सानू बिग बॉस 14 में नजर आए थे. इस सीजन की विनर रुबीना दिलैक थीं. बिग बॉस में जान कुमार सानू का व्यवहार भाईजान (सलमान खान) को काफी पसंद आया था. जान की मां का नाम रीता भट्टाचार्य है. रीता भट्टाचार्य और कुमार सानू की शादी साल 1980 में हुई थी. लेकिन कपल ने साल 1994 तलाक ले लिया था. रीता भट्टाचार्य सिंगर की पहली पत्नी थी. जान कुमार सानू के अनुसार उस वक्त उनकी मां छह माह की प्रेग्नेंट थी. उनकी मां ने ही उन्हें अकेले पाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ