Evil Dead Burn की भी बाप निकली Jio Hotstar की सालभर पुरानी ये हॉरर थ्रिलर, हर सीन में होगा खौफ का तांडव

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक हॉरर थ्रिलर मूवी जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी के हर सीन में आपको खौफ का तांडव देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में.

Isha Film

Isha Film फिल्म किस ओटीटी पर है मौजूद?

डिजिटल के दौर में हर कोई ओटीटी पर मूवीज और सीरीज देखना खास पसंद करते हैं. अगर आप भी घर बैठे देखने के लिए कोई हॉरर थ्रिलर मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद खौफ से भरी हुई फिल्म लेकर आए हैं. इस मूवी को देखने के बाद हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एविल डेड बर्न को भूल जाएंगे. इस मूवी के कई सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह साउथ सिनेमा की हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जो इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर कोहराम मचा रही है और टॉप ट्रेंडिंग में मौजूद है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Jio Hotstar पर छाई ये हॉरर थ्रिलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड करता रहता है. कई बार नई फिल्मों के अलावा पुरानी रिलीज फिल्में और सीरीज भी ट्रेंड करने लगती हैं. इन दिनों एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन यह फिल्म इन दोनों ओटीटी पर गदर मचा रही है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो तेलुगु सिनेमा से ताल्लुक रखती है. इस मूवी की कहानी 4 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो ढोंगी बाबा और तांत्रिकों का पर्दाफाश करते हैं. लेकिन इन चारों दोस्तों की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जब एक तांत्रिक चारों दोस्तों को एक भूतिया हवेली में एक रात गुजारने का खुला चैलेंज दे देता है.

विज्ञापन

ईशा फिल्म को किस ओटीटी पर देखें?

यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस फिल्म के हर सीन्स में आपको सस्पेंस के साथ खौफ भी देखने को मिलता है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ईशा (Isha) है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को देखने में आपको डर के साथ-साथ रोमांच भी देखने को मिलने वाला है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ