Hina Khan Viral Post: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस को तीसरे स्टेज का कैंसर है। इस जानलेवा बीमारी को हराने के लिए हिना खान न सिर्फ इलाज पर ध्यान दे रही हैं बल्कि वो अपनी मेन्टल हेल्थ पर भी काम कर रही हैं। बीते 4 हफ्तों में हिना कई तूफानों से गुजरी हैं। पहले उन्होंने अपने बालों की कुर्बानी दी और फिर इलाज में मिले घाव के निशान को एक्ट्रेस ने न सिर्फ एक्सेप्ट किया बल्कि दुनिया के सामने फ्लॉन्ट भी किया।
हिना खान ने अपने बालों पर चलाया ट्रिमर
वहीं, आज तो हिना खान का पोस्ट कई लोगों की आंखों में आंसू ले आया है। उन्होंने पहले दिखाया कि कैंसर की वजह से उनके बाल किस कदर गिर रहे हैं। बेड से लेकर चादर और तौलिए हर जगह हिना खान के बाल बिखरे हुए हैं। ये देखकर आपका दिलो टूट गया तो रुक जाइए अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। इस वीडियो में बाद में बात करते-करते जब हिना ने अपने बालों पर हाथ फेरा तो एक पैच उनके हाथ में आ गया। ऐसे में एक्ट्रेस ने कड़ा फैसला लेते हुए अपने हाथों से अपने सिर पर ट्रिमर चला दिया।
हिना खान ने नहीं खोई हिम्मत
आज इस वीडियो को देखकर जहां हिना के फैंस भावुक हो रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स हिना की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। अब कहीं अपने साथ हो रही इन चीजों से वो फैंस को निराश न कर दें, इसलिए एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर किया है। कुछ देर पहले हिना खान ने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर फैंस में हिम्मत तो आएगी ही साथ ही वो हिना के जज्बे की तारीफ भी करेंगे।
हिना ने शेयर किया पोस्ट
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिनाले में क्यों रोईं Kritika Malik? इमोशनल होगा आखिरी एपिसोड
मुस्कुराते हुए वीडियो किया शेयर
दरअसल, अब हिना ने अपना जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो हिजाब में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी और बालों को कवर किया हुआ है और वो मुस्कुराते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। इस दौरान हिना के चेहरे पर एक अलग ही नूर दिख रहा है और उनका कॉन्फिडेंस उनकी आंखों में चमक रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को जुम्मा मुबारक कहा है। अब हिना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी फैला रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines