Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही है। हिना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट के जरिए फैंस का हर अपडेट दे रही हैं। इस बीच हिना ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि किसी को भी परेशान कर सकता है। जी हां, हिना का ये पोस्ट किसी को भी इमोशनल कर सकता है।
हिना ने शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट
दरअसल, कुछ ही देर पहले हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हिना एक चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। हिना के इस वीडियो पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स हिना के बाल बना रहा है और पीछ बैकग्राउंड से उनकी मां के रोने की आवाज आ रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
हिना की मां का रो-रोकर बुरा हाल
जी हां, हिना ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि इस वीडियो में आप मेरी मां की रोने की आवाज सुन सकते हैं। उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें कभी इस सिचुएशन का भी सामना करना पड़ेगा। इस तरह की सिचुएशन के लिए हमारे पास कभी कुछ पहले से तैयार नहीं होता।
मैं अपने बाल कटवा रही हूं- हिना
हिना ने आगे लिखा कि मैं जानती हूं कि ये लड़ाई बहुत मुश्किल है, मुझे पता है कि हममें से बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो अपने बालों से बहुत प्यार करते हैं और हम उन्हें कभी नहीं खोना चाहते। हिना ने आगे लिखा कि जब हम इस सिचुएशन में होने हैं और इतनी परेशानी का सामना करते हैं और अपने बाल, अपना गौरव खो देते हैं, तो क्या होगा? हिना ने कहा कि अगर आपको जीतना है तो आपको इस तरह के कठिन फैसले लेने पड़ते हैं।
अपने ही बालों से अच्छी-सी विग बनवाएगी हिना
हिना ने आगे लिखा कि मैं इस लड़ाई को जीतना चाहती हूं और इसके लिए मैं खुद को हर एक मौका देना चाहती हूं। मैं अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से पहले ही कटवा रही हूं। मैं इसे कई हफ्तों तक नहीं सहन कर सकती और इसलिए मैंने इन्हें अभी छोड़ने का फैसला किया है। हिना ने कहा कि मैं जानती हूं कि मेरा असली ताज मेरा साहस, मेरी ताकत और मेरे लिए मेरा प्यार है और हां… मैंने फैसला किया है कि मैं अपने ही बालों को यूज करके अपने लिए एक अच्छी सी बिग बनावाऊंगी।
मेरे लिए दुआ करें- हिना
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बाल वापस उग आएंगे, भौहें वापस आ जाएंगी, घाव मिट जाएंगे लेकिन आत्मा बरकरार रहनी चाहिए। मैं अपनी इस कहानी और जर्नी को रिकॉर्ड कर रही हूं। अगर मेरी ये कहानी किसी के लिए भी प्ररेणा बन सके, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। इसके बाद वो सभी को थैंक्स करती हैं। हिना ने कहा कि भगवान हमारे दर्द के कम करें और हमें जितने की शक्ति दे। प्लीज मेरे लिए प्रार्थना करें। जैसे ही हिना का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। हालांकि एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर कोई भी इमोशनल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- जकूजी में मिली मशहूर एक्टर की Dead Body, इस हॉट एक्ट्रेस पर गहराया शक, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
9 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines