Hina Khan Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी हिम्मत और पूरी ताकत से इस बीमारी का सामना कर रही हैं। वो अपने फैंस को लगातार अपने हेल्थ को लेकर अपडेट कर रही हैं। हिना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए अपनी इस जर्नी के बारे में फैंस को अपडेट कर रही हैं। इसी बीच हिना खान के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने अब फैंस की नींद उड़ा दी हैं। जी हां, हिना खान के लेटेस्ट पोस्ट ने अब उनके फैंस को सोच में डाल दिया है कि क्या एक्ट्रेस की लव लाइफ में सब कुछ ठीक है? आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
हिना खान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल गुरुवार को हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में हिना ने एक तस्वीर शेयर की है जिसका अब उनके फैंस अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को खोने के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
हिना ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, ‘जब आपका दिल साफ होता है और आपके इमोशन्स सच्चे होते हैं, तो आप लोगों को नहीं खोते, बल्कि लोग आपको खो देते हैं।’ हिना का ये क्रिप्टिक पोस्ट अब उनके फॉलोअर्स को उलझन में डाल रहा है और सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वो ये संदेश किसके लिए दे रही हैं। हिना के इस पोस्ट को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
हिना खान के ब्रेकअप की अफवाहें
अभी हाल ही में खबरें आ रही थीं कि हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से जल्दी ही शादी कर सकती हैं लेकिन अब हिना के इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि कहीं हिना का ये पोस्ट उनके बॉयफ्रेंड रॉकी के लिए तो नहीं है। कहीं दोनों के बीच सालों के चला आ रहा रिश्ता अब टूट तो नहीं गया। ऐसी तमाम तरह की अफवाहें अब सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।
हिना खान की ख्वाहिश
इस क्रिप्टिक पोस्ट के अलावा टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए नए साल की अपनी विश जाहिर की है। हिना ने मक्का की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अल्लाह इस साल हमें मक्का जरूर बुलाएं, ऐसी दुआ करती हूं।’ उनके इस पोस्ट से यह साफ पता चलता है कि हिना खान इस साल मक्का यात्रा करना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines