हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hera Pheri 3 क्यों होगी खास? ये 5 कारण बॉक्स ऑफिस पर मचा देंगे धमाल

Hera Pheri 3 Inside Story: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों धमाल मचा सकती है।

विज्ञापन
हेरा फेरी 3 में परेश रावल की एंट्री। Photo Credit- Instagram

Hera Pheri 3 Inside Story: बॉलीवुड में आजकल सीक्वल का दौर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। हाऊसफुल से लेकर गोलमाल तक कई कॉमेडी फिल्में रही हैं, जिनके सीक्वल भी सुपरहिट साबित हुए हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक साथ देखा गया जिसके बाद से ‘हेरा फेरी 3‘ की चर्चा शुरू हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों स्टार्स ने कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तीनों किसी दूसरी वजह से साथ में आए थे लेकिन हम आपको बता दें कि राजू, श्याम और बाबूराव ये तीनों जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटेंगे। इसके अलावा 5 कारण हैं, जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

फैंस को बेसब्री से इंतजार

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को हिट बनाने के लिए इसका नाम ही काफी है। जिस तरह से लोग बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, फिल्म हिट होने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फिल्म का क्रेज लोगों में इतना है कि आज भी लोग इसके पुराने पार्ट को देखने में दिलचस्पी लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Kanguva Advance Booking: रिलीज से पहले बजट वसूलेगी सूर्या की ‘कंगुवा’? मचेगा तांडव

सीक्वल को मिल रहा प्यार

‘गोलमाल’, ‘हाऊसफुल’, ‘भूल भुलैया’ और ‘वेलकम’ जैसी कई कॉमेडी फिल्में हैं, जिन्हें लोगों ने जितना प्यार दिया है, उससे ज्यादा प्यार उसके सीक्वल को मिला है। ऐसे में अगर ‘हेरा फेरी 3’ आएगी तो फैंस का इसे भरपूर प्यार मिलेगा। इसका हिंट सोशल मीडिया पर तभी मिल गया था, जब मेकर्स ने तीसरे पार्ट को बनाने का ऐलान किया था।

राजू, श्याम और बाबू भइया

जाहिर है कि साल 2004 में ‘हेरा फेरी’ रिलीज हुई थी और 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ आई थी। इस फ्रेंचाइजी के दोनों ही पार्ट सुपरहिट थे। अब फैंस ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे हैं। अब राजू, श्याम और बाबू भइया की तिकड़ी लौटेगी तो दर्शक खुद को सिनेमाघरों में जाने से भला कैसे रोक पाएंगे?

इंडियन फिल्मों का मार्केट

पिछले कुछ साल में इंडियन फिल्मों का मार्केट काफी बड़ा हो गया है। आज के हिसाब से देखा जाए तो अधिकतर फिल्में बहुत आसानी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेती हैं। कुछ फिल्में यह कमाल एक या दो हफ्ते में दिखा देती हैं। ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ इसके ताजा उदाहरण हैं।

अक्षय कुमार का स्टारडम

अक्षय कुमार भले ही कुछ साल से हिट फिल्में नहीं दे पाए हों लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। राजू बनकर जब पर्दे पर वो लौटेंगे तो उनके स्टारडम का फायदा उन्हें भरपूर मिल सकता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें