हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Harish Magon Passes Away: नहीं रहे 'गोल माल' एक्टर हरीश मेगन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Harish Magon Passes Away

Harish Magon Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हरीश मेगन (Harish Magon) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन से हर कोई दुखी है।

मेगन के चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। हालांकि एक्टर की मौत किस वजह से हुई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हरीश मेगन अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। वहीं, तमाम सेलेब्स भी एक्टर के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Motion Poster Of Taali: ‘मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं’, सुष्मिता सेन ने शेयर किया अपकमिंग सीरीज का मोशन पोस्टर

विज्ञापन

Harish Magon Passes Away

CINTAA ने साझा की एक्टर के निधन की जानकारी

‘गोल माल’, ‘नमक हलाल’ और ‘इंकार’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके वेटरन एक्टर हरीश मेगन के निधन की जानकारी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने ट्विटर पर शेयर की है। इस खबर को साझा करते हुए लिखा गया है कि- “CINTAA हरीश मैगन (जून 1988 से सदस्य) के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Blind Trailer Out: सीरियल किलर को पकड़ने में जुटी सोनम कपूर, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आउट

Harish Magon Passes Away

विज्ञापन

पवन झा ने हरीश के निधन पर शोक किया जाहिर

वहीं, फिल्म इतिहासकार पवन झा ने भी ट्विटर पर हरीश के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने 1975 की फिल्म आंधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि- “हरीश मैगन- यादों में हिंदी सिनेमा में उन प्यारे कैमियो के लिए हमेशा याद किया जाएगा। एफटीआईआई से स्नातक, वह गुलज़ार के सहायक मेराज के करीबी दोस्त थे और इसलिए उन्हें यहां आंधी गाने में एक ब्रेक के लिए कैमरे का सामना करना पड़ा।”

हरीश मेगन की फिल्में

वहीं, हरीश मेगन की अन्य फिल्मों की बात करें तो इसमे ‘चुपके चुपके’, ‘खुशबू’, ‘इनकार’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘शहंशाह’ शामिल हैं। हरीश ने हरीश मेगन एक्टिंग इंस्टिट्यूट नाम से मुंबई के जुहू इलाके में एक्टिंग इंस्टिट्यूट चलाया था और वे रोशन तनेजा एक्टिंग स्कूल में इंस्ट्रक्टर भी रहे थे। एक्टर की आखिरी फिल्म 1997 में आई ‘उफ़! ये मोहब्बत’ थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola