Blind Trailer Out: सीरियल किलर को पकड़ने में जुटी सोनम कपूर, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आउट
Edited By Nancy Tomar

Blind Trailer Out
Edited By Nancy Tomar

Blind Trailer Out
Blind Trailer Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लाइंड’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। इस फिल्म से एक्ट्रेस इंडस्ट्री में वापस अपना कमबैक करने वाली हैं।
हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था। वहीं, अब सोनम कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- King Of Kotha Teaser Out: ‘ये गांधीग्राम नहीं…कोठा है…’, किंग ऑफ कोठा का धांसू टीजर आउट
बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर इस फिल्म से इंडस्ट्री में 4 साल बाद वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनम कपूर डिटेक्टिव मोड़ में नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म में उन्होंने विजुअली इंपेयर्ड इंसान का रोल निभाया है, जो एक सीरियल किलर को पकड़ने में जुटी है।
वहीं, अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि- एक्टर पूरब कोहली एक सीरियल किलर के कैरेक्टर में हैं, जो महिलाओं का मर्डर करता है। वहीं सोनम कपूर इस सीरियल किलर को पकड़वाने की कोशिश करती है। सोनम और पूरब का जब आमना-सामना होता है तब कहानी में और ट्विस्ट आ जाता है।
इस फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही सोनम कपूर भी इस रोल में एकदम परफेक्ट दिख रही है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। अब फैंस को इसके स्ट्रीम होने का इंतजार है।
https://www.youtube.com/watch?v=YOxnL1jSfFo
वहीं, इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा विनय पाठक और लिलेट दुबे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म के क्रू ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों के बावजूद 39 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। इसके साथ ही बता दें कि ये फिल्म 7 जुलाई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगा।
यह भी पढ़ें- 72 Hoorain Trailer Out: सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट फिर भी रिलीज हुआ ’72 हूरें’ का ट्रेलर
साथ ही बताते चलें कि पहले इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर मेकर्स ने फैसला बदल लिया और अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: