Rupali Jaiswal
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई। टेलीविजन हसीना डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguli) लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने फैंस को फिर से खुशखबरी सुनाई है। डिंपी तीसरी बार मां बन गई हैं। एक्ट्रेस को पहले से ही दो बच्चे एक बेटा और बेटी थे। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक और बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के आगमन के बाद डिंपी के परिवार में खुशियों का माहौल है।
डिंपी गांगुली ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,’हमने कर दिखाया, एक पूरी तरह से प्राकृतिक बिना मेडिकल हेल्प के जल में जन्म, ये मेरे जीवन का अब तक का सबसे जागृत, सशक्त लेकिन विनम्र और चुनौतीपूर्ण अनुभव था, मैं अब आंख बंद करके आपको बता सकती हूं कि, सबसे अद्भुत उपहार, जो हमें हमारे जीवन में मिलता है, वो है हमारा शरीर, यदि आप अपने शरीर पर भरोसा करते हैं, तो स्वस्थ रहने के लिए इसका पर्याप्त सम्मान करें, हमारे शरीर चमत्कार कर सकते हैं, मेरे पिछले दो बेबी भी नार्मल हुए थे, लेकिन मुझे नहीं लगता था कि, मुझमें पूरी तरह से बिना दवाई के इसे करने की क्षमता है।’
डिंपी ने आगे लिखा, ‘हालांकि, मुझे कम ही पता था कि, जब आप अपना दिमाग लगाते हैं, तो भीतर से जो ताकत आती है, वो पहाड़ों को हिला सकती है, एक छोटे बच्चे को जन्म देना तो दूर की बात है, हम अपने बेटे को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी बर्थिंग टीम @hmsmirdifhospital को धन्यवाद नहीं दे सकते, इस अनुभव ने मेरे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है और मैं इससे अधिक अद्भुत और सहायक साथी के लिए नहीं कह सकती थी, डैडी @acidxxx वास्तव में हमारे लिए आए, मैं इसे तुम्हारे बिना नहीं कर सकती थी, हम अपने नए छोटे आनंद के बंडल से बहुत प्यार करते हैं..ऋशान गांगुली रॉय का परिचय..जन्म 27.07.2022’। डिंपी के इस पोस्ट को देखने के बाद बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस समेत सितारे भी डिंपी को तीसरी बार मां बनने पर खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें कि डिंपी गांगुली ने दूसरी शादी दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से साल 2015 में शादी की थी। ये कपल साल 2016 में बेटी रेआना और 2020 में बेटे आर्यन के माता-पिता बनें और अब 2022 में तीसरे बच्चे के आगमन से जोड़ा काफी खुश है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।