Game Changer Advance Booking: आजकल साउथ फिल्मों का क्रेज दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। पिछले साल 2024 में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म की आंधी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब फैंस की नजर सुपरस्टार राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ पर है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए राम चरण 5 साल बाद फिल्मी पर्दे पर सोलो वापसी करेंगे। फिलहाल ‘गेम चेंजर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए देखते हैं कि विदेशों के बाद इंडिया में राम चरण की फिल्म ने कैसे शुरुआत की है…
इंडिया में शुरू हुई एडवांस बुकिंग
सुपरस्टार राम चरण अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्रमोशन में इन दिनों जुटे हुए हैं। विदेशों में पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। आज 7 जनवरी यानी मंगलवार से इंडिया में भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गेम चेंजर’ ने आधे दिन में 4383 टिकटों की बिक्री कर डाली है।
राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने रिलीज से पहले कर्नाटक में 15.12 लाख और आंध्र प्रदेश में 95.4 हजार ब्लॉक सीटों के साथ 15 हजार और बेंगलुरु में 15.12 लाख रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म की टोटल कमाई 75.93 लाख हो गई है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें बढ़ोतरी के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के बाद Game Changer के इवेंट में आने के बाद 2 लोगों की मौत, कैसे गई फैंस की जान?
गेम चेंजर का टोटल बजट
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज से पहले जिस हिसाब से कमाई कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर करोड़ों रुपये से शुरुआत कर सकती है। ‘गेम चेंजर’ के बजट की बात करें तो इस फिल्म को कथित तौर पर करीब 450 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है।
नॉर्थ अमेरिका में कैसा रिस्पांस?
‘गेम चेंजर’ के नार्थ अमेरिका कलेक्शन पर नजर डालें तो वेंकी बॉक्स ऑफिस के अनुसार, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके अलावा अमेरिका में 575,000 डॉलर और बाकी कमाई कनाडा से हुई है। एडवांस बुकिंग में ‘गेम चेंजर’ की अच्छी शुरुआत देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फिल्म प्रीमियर डे पर 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई आसानी से कर लेगी।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
6 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines