हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

JioHotstar पर ट्रेंड हो रहीं ये 10 वेब सीरीज, सस्पेंस-थ्रिल का जबरदस्त डोज

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन-सी 10 वेब सीरीज हैं जो जियो-हॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही हैं।

विज्ञापन
JioHotstar Trending Web Series

ओटीटी की दुनिया में आजकल जबरदस्त मुकाबला चल रहा है और हर प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों को बांधे रखने के लिए बेहतरीन कंटेंट लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस वक्त कौन-सी वेब सीरीज देखने लायक हैं, तो जियो हॉटस्टार की टॉप 10 ट्रेंडिंग सीरीज पर एक नजर डालना तो बनता है। 24 अप्रैल को हॉटस्टार पर जो सीरीज सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं, उनमें कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और ड्रामा तक, हर तरह का कंटेंट मौजूद है।

मॉडर्न फैमिली 

लिस्ट में सबसे ऊपर है ‘मॉडर्न फैमिली’। ये सीरीज एक अनोखे और बेहद मजेदार पारिवारिक ढांचे को दिखाती है, जो अपने अलग-अलग किरदारों के चलते लोगों को खूब गुदगुदा रही है। इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल टच ने इसे सभी उम्र के दर्शकों का फेवरेट बना दिया है।

गेम ऑफ थ्रोन्स

दूसरे नंबर पर है ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं। इसके मुश्किल किरदार, दिलचस्प मोड़ और भव्य सेटअप आज भी दर्शकों को बांधे हुए हैं। एक बार जिसने देखना शुरू किया, वो इसके आखिरी एपिसोड तक पहुंचना चाहता है।

विज्ञापन

द लास्ट ऑफ अस

तीसरे नंबर पर ‘द लास्ट ऑफ अस’ है, जो एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया में एक असंभव रिश्ते की कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। इसमें एक्शन, भावना और मानवीय रिश्तों की बारीकियां इतनी प्रभावी ढंग से पेश की गई हैं कि दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करते हैं।

गुड अमेरिकन फैमिली

चौथे नंबर पर मौजूद ‘गुड अमेरिकन फैमिली’ को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। जहां कुछ दर्शक इसे एक मॉरल स्टोरी के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ इसकी धीमी गति की वजह से इसे कम पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रेज एनाटॉमी

पांचवें नंबर पर क्लासिक मेडिकल ड्रामा ‘ग्रेज एनाटॉमी’ है, जिसने एक बार फिर ओटीटी दर्शकों को अपने इमोशनल उतार-चढ़ाव से जोड़ लिया है।

हाउ आई मेट योर मदर

छठे नंबर पर ‘हाउ आई मेट योर मदर’ है, जो अपनी यूनिक स्टोरीटेलिंग स्टाइल और किरदारों की दिलचस्पी की वजह से फिर से लोकप्रिय हो रही है।

विज्ञापन

द व्हाइट लोटस 

सातवें स्थान पर ‘द व्हाइट लोटस’ है, जो एक आलीशान रिसॉर्ट में घटती घटनाओं के जरिए सामाजिक और मानसिक जटिलताओं को उजागर करता है।

एंडोर

आठवें नंबर पर ‘एंडोर’ है, जो स्टार वॉर्स की दुनिया से जुड़ी एक स्पिनऑफ सीरीज है। इसकी सिनेमैटोग्राफी और कहानी ने फैंस को बांधकर रखा है।

विज्ञापन

फैमिली गाय 

नौवें नंबर पर है ‘फैमिली गाय’, जो अपने एडल्ट ह्यूमर और राजनीतिक व्यंग्य के चलते एक बार फिर चर्चा में है।

डाइंग फॉर सेक्स

दसवें स्थान पर मौजूद ‘डाइंग फॉर सेक्स’ एक डॉक्यूमेंट्री स्टाइल सीरीज है जो एक महिला के साहसिक सफर को दर्शाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: FIR दर्ज होने के बाद Neha Singh Rathore ने फिर शेयर किया वीडियो, सरकार को कोसा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola