FIR दर्ज होने के बाद Neha Singh Rathore ने फिर शेयर किया वीडियो, सरकार को कोसा

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में नेहा पर एफआईआर हुई और इसके बाद अब उन्होंने फिर से एक नया वीडियो शेयर कर दिया है, जो सुर्खियों में आ गया है।

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore

पहलगाम हमले पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की पोस्ट को लोगों ने विवादित बताया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। हालांकि, इसके बाद भी नेहा चुप नहीं हुई और उन्होंने फिर से केंद्र सरकार से तीखे सवाल कर डाले हैं। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट पोस्ट फिर से सुर्खियों में आ गया है और यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार नेहा ने क्या कहा है?

नेहा ने शेयर किया नया वीडियो

दरअसल, नेहा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि पहलगाम हमले के जवाब में अब तक सरकार ने क्या किया है? मेरे ऊपर FIR? सरकार मेरे ऊपर FIR करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है…क्या ये बात समझना इतना मुश्किल है?

क्या बोली नेहा?

वहीं, अगर उनके वीडियो की बात करें तो नेहा अपने वीडियो में कह रही हैं कि पहलगाम हमले के जवाब में अब तक सरकार ने किया क्या है? मेरे ऊपर एफआईआर, सरकार मेरे ऊपर एफआईआर करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है, क्या ये बात समझना इतना मुश्किल है?

एक-एक सवाल भी जरूरी- नेहा

नेहा ने आगे कहा कि जैसे लोकतंत्र में एक-एक वोट जरूरी होता है, वैसे ही एक-एक सवाल भी जरूरी होता है और सरकार को सारी दिक्कत मेरे सवालों से है। इसलिए वो मुझे सवाल पूछने से रोकना चाहती है। असली सवाल ये है कि पहलगाम हमले के जवाब में अब तक आपने क्या किया है? देश ने आपको पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने के लिए चुना था क्या?

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore

नेहा ने देश से क्या पूछा?

उन्होंने कहा कि है कोई जवाब? दरअसल, नहीं है… बस हर सवाल के जवाब में नोटिस भेज दो, एफआईआर करवा दो, नौकरी छीन लो, अपमानित कर दो, डरा दो। इसे आप राजनीति कहते हैं, अगर ये राजनीति है तो फिर तानाशाही क्या है? मैं इस देश की जनता से पूछना चाहती हूं कि क्या यही पाने के लिए आपने वोट दिया था? कि सवाल पूछने पर आपको देशद्रोही या गद्दार कह दिया जाए। नेहा के वीडियो को खबर में नहीं लगाया गया है क्योंकि उनका बयान विवादित है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, अब नेहा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी नेहा ने एक पोस्ट शेयर किया ता, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके ऊपर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और उनके पास सिर्फ 519 रुपये हैं। कोई वकील उनकी मदद कर दे, लेकिन वकील की फीस देने के लिए रुपये नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ