Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मैं हनी ट्रैप का शिकार….’, फ्रांसीसी युवती से रेप के आरोपी Sidharth Ojha का बड़ा दावा

उदयपुर में एक फ्रांसीसी युवती से रेप के आरोपी डायरेक्टर सिद्धार्थ ओझा ने बड़ा दावा किया है। सिद्धार्थ ओझा का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है और उन्होंने किसी का रेप नहीं किया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला और इस पर आरोपी ने क्या कहा है?

Author
Written By: kj.srivatsan Updated: Jun 25, 2025 20:39
Sidharth Ojha
सिद्धार्थ ओझा का बड़ा दावा। image credit- instagram

राजस्थान के उदयपुर में एड शूट करने आई एक फ्रांस की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। हिंदी सिनेमा में कास्टिंग का काम करने वाले एक डायरेक्टर पर इसका आरोप है। आरोपी डायरेक्टर का नाम सिद्धार्थ ओझा है। 24 जून को पीड़ित महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, अब आरोपी का दावा है कि उसे हनी ट्रैप में फंसाया जा रहा है।

22 जून की रात का है मामला

सिद्धार्थ ओझा उर्फ पुष्पराज, जो 29 साल का है बॉलीवुड में एक कास्टिगं कंपनी का मालिक है। पुष्पराज पर आरोप है कि फ्रांस से एक एड शूट के लिए आई युवती को अपने जाल में फंस कर उसने 22 जून की रात उसका रेप किया। दरअसल, दोनों उदयपुर में क्रू मेंबर्स की एक पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के बाद आरोपी इस युवती को अपने न्यू भूपालपुरा स्थित फ्लैट पर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की और फिर महिला को उसी होटल में छोड़कर फरार हो गया।

---विज्ञापन---

पुलिस टीम ने किया अरेस्ट

पीड़ित महिला ने 24 जून को उदयपुर के बड़गांव थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी तक जा पहुंची। आरोपी चित्तौड़गढ़ की ओर भागने की फिराक में लगा था, लेकिन हाईवे पर जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने इसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी खुद को सलमान खान, राजकुमार राव और अक्षय कुमार जैसे बड़े नामों के साथ कास्टिंग करने का दावा कर रहा है। इसके सोशल मीडिया प्रोफाइल में बॉलीवुड सितारों के साथ उसकी तस्वीरें भी मौजूद है।

‘हनी ट्रैप’ का हुआ शिकार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे टाइम से बॉलीवुड और छोटे पर्दे और वेब सीरीज के लिए कास्टिंग का काम कर रहा था। ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे सीरियल्स में भी उसकी कास्टिंग कंपनी का नाम सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का कहना है कि वो ‘हनी ट्रैप’ का शिकार हुआ है। कुछ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने साजिश रचकर उसे फंसाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल, उदयपुर पुलिस ने मामले में एक विशेष जांच टीम बनाई है। विदेशी युवती के रेप और आरोपी के हनी ट्रैप के आरोपों की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है। अब देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होगा? क्या सच में यह हनी ट्रैप है या फिर एक और कास्टिंग काउच स्कैंडल? अब इसका पता तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा?

यह भी पढ़ें- फेमस यूट्यूबर ने ठुकराया Bigg Boss 19 ऑफर, इस साल Salman Khan के शो में नहीं आएंगे नजर

First published on: Jun 25, 2025 08:39 PM

संबंधित खबरें