फेमस यूट्यूबर ने ठुकराया Bigg Boss 19 ऑफर, इस साल Salman Khan के शो में नहीं आएंगे नजर

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आता ही रहता है। इन दिनों शो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच अब एक पॉपुलर यूट्यूबर ने शो का ऑफर ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं कि किसने शो में आने से मना कर दिया है?

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 के लिए ये एक्टर फाइनल नेगोशिएशन पर। image credit- social media

टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में है। शो को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट सामने आता रहता है। हाल ही में सुनने में आया था कि पॉपुलर यूट्यूबर पूरव झा को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। इस बीच अब इस पर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या पूरव झा, ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगे या नहीं?

विज्ञापन

क्या शो में नजर आएंगे पूरव झा?

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने पूरव झा के शो को अप्रोच करने पर अपडेट दिया है। इस पोस्ट में कहा गया कि लगातार अफवाहें सुनने में आ रही हैं कि यूट्यूबर पूरव झा को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन पूरव ने शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है और पूरव शो में इस साल शामिल नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि प्रोमो कब आएगा। दूसरे यूजर ने कहा कि ये सही किया। एक और यूजर ने कहा कि कौन-कौन आएगा? एक अन्य ने लिखा कि कंफर्म कर दो। एक और ने कहा कि कितने लोगों को और अप्रोच करोगे। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

कई लोगों को किया जा चुका अप्रोच

गौरतलब है कि सलमान खान के शो के लिए अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इस शो में कौन-कौन आएगा? शो की अप्रोच लिस्ट में धीरज धूपर, खुशी दुबे, मून बनर्जी, लक्ष्य चौधरी, अरहान अंसारी, अरिश्फा खान, मिक्की मेकओवर, शरद मल्होत्रा, राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर और शशांक व्यास जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ