Fawad Khan: इंडिया में ना सिर्फ इंडियन स्टार्स बल्कि पाकिस्तानी के भी कुछ सितारों को बेहद प्यार किया जाता है। जी हां, पाकिस्तानी स्टार्स के भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग दीवाने हैं फिर चाहे वो माहिरा खान हो या फिर फवाद खान। बात अगर फवाद खान की करें तो इस वक्त वो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब भई फवाद की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’, जिसे पाकिस्तान की सबसे मंहगी फिल्मों में आंका जाता है, वो अब भारत में रिलीज के लिए तैयार है।
‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’
जी हां, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के रिलीज होने का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था कि जब कहा जाता था कि फवाद खाव की पॉपुलैरिटी से इंडियन एक्टर्स को खतरा है। फवाद खान ने एक बार इसका खुद जवाब दिया था और बताया था कि आखिर क्या सच है।
फवाद से पूछा गया सवाल
दरअसल, कुछ महीनों पहले फवाद खान ने अहमद अली भट्ट के पॉडकास्ट एक्सक्यूज मी पर बात इस बारे में बात की थी। इस दौरान जब फवाद से पूछा गया कि क्या इंडियन सितारों के लिए उनकी पॉपुलैरिटी टेंशन बन गई है? इस पर फवाद ने जवाब देते हुए कहा कि ये सवाल तो बहुत चैलेंजिंग, लेकिन कुछ भी हो, भारतीय फैंस ने मुझे हमेशा खूब प्यार दिया है और मुझे ये प्यार मिलता रहा है।
फवाद ने दिया जवाब
फवाद ने आगे कहा कि हां मैं मानता हूं कि हर इंडस्ट्री की अपनी एक अलग तरह की पॉलिटिक्स होती है। फिर चाहे वो इंडिया हो या पाकिस्तान। हालांकि अगर किसी बात से कोई फर्क पड़ता है, तो वो ये है कि अपनी इंडस्ट्री में एक्टर किस तरह बेहतर काम कर रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि एक टाइम था जब मेरी पीआर टीम मेरे नाम को और भी पॉपुलर करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने लो-प्रोफाइल रहना चुना।
बॉलीवुड में काम करने पर बोले फवाद
इतना ही नहीं बल्कि फवाद खान ने आगे कहा कि मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बहुत ज्यादा दिखने के मुकाबले, वो कम ही दिखना पसंद करते हैं और ये अच्छा भी होता है। बॉलीवुड में काम करने पर फवाद ने कहा कि मैंने हिंदी सिनेमा में जितना भी काम किया है और मेरा सफर जो भी रहा है वो मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में काम करना उनके लिए बहुत शानदार रहा और इसके लिए वो बहुत शुक्रगुजार हैं। उनका कहना है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री, सितारों को दर्शकों से बेहद प्यार मिला है।
यह भी पढ़ें- Praveen Dabas की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, एक्टर की हालत नाजुक, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines