Praveen Dabas की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, एक्टर की हालत नाजुक, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Praveen Dabas Car Accident: बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस खबर से आते ही फैंस में भी खलबली मच गई और हर कोई एक्टर के लिए दुआ कर रहा है।

Praveen Dabas

Praveen Dabas

Praveen Dabas Car Accident: बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास की कार का एक्सीडेंट हो गया है। आज सुबह प्रवीण डबास के साथ बेहद बुरा हादसा हुआ और इस एक्सीडेंट में प्रवीण डबास बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जैसे ही प्रवीण डबास के एक्सीडेंट की खबर आई, तो फैंस भी चिंता में आ गए और सभी एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

बेहद नाजुक है एक्टर की हालत

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद ही कार चला रहे थे। हालांकि एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही खबर है कि इस वक्त अस्पताल में एक्टर की वाइफ उनके साथ हैं। साथ ही अभी तक होली क्रॉस अस्पताल ने कोई भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preeti Jhangiani (@jhangianipreeti)

मूव नहीं कर पा रहे प्रवीण

इतना ही नहीं बल्कि एक न्यूज पोर्टल को प्रवीण डबास की वाइफ प्रीति झिंगियानी ने एक्टर के बारे में लेटेस्ट जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सीडेंट से मैं और पूरी फैमिली शॉक्ड हैं। समझ नहीं आ रहा है कि अचानक ये क्या हो गया। एक्टर की लेटेस्ट मेडिकल अपडेट की मानें तो प्रवीण को सीरियस कंसशन (सिर पर चोट लगने के बाद की स्थिति) है। हालांकि एक्टर को कहीं और चोट तो नहीं, इसके लिए डॉक्टर जांच कर रहे हैं और सीटी स्कैन और अन्य तरह के टेस्ट भी हो रहे हैं, लेकिन प्रवीण अभी मूव नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रवीण का फिल्मी करियर

गौरतलब है कि एक्टर के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही हर कोई हैरान रह गया और सभी ने एक्टर के लिए दुआ करना शुरू किया। प्रवीण डबास के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने मैंने गांधी को नहीं मारा, कुछ मीठा हो जाए,रागिनी MMS 2, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, दिल्लगी, इंदु सरकार जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। हाल ही में उनकी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर ‘शर्मा जी की बेटी’ रिलीज हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ