Fawad Khan Comeback in Bollywood: पाकिस्तानी अभिनेता ने बॉलीवुड में फिल्म ‘खूबसूरत’ के साथ अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के साथ फवाद ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात नेशनल क्रश बन गए थे। हालांकि अपनी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगने के कारण वो दोबारा किसी और प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल फवाद खान अब 8 साल बाद फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। जी हां फवाद एक बार फिर हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।
‘इस’ अभिनेत्री संग करेंगे रोमांस
खबरें हैं कि फवाद खान इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ रोमांस करने वाले हैं। दोनों की ये फिल्म एक रोमांटिक स्टोरी पर बेस्ड होगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। क्योंकि फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर है तो संभावना इस बात की भी थी कि फैंस कोई बवाल ना करें इसलिए इस फिल्म को लंदन में शूट किया जाएगा। जरा सा भी हिस्सा भारत में शूट नहीं किया जाएगा, ताकि इसकी शूटिंग में जरा सा भी खलल ना पड़े। इस फिल्म को आरती बागड़ी डायरेक्ट करने वाली हैं।
दर्शकों के लिए नई होगी फवाद-वाणी की जोड़ी
सूत्रों की मानें को इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की घोषणा मेकर्स शेड्यूल शुरू होने से बस कुछ दिन पहले करना चाहते हैं। इसलिए इसे फिलहाल ऑफिशियल नहीं किया गया है। फवाद खान की इंटरनेशनल पॉपुलेरिटी को देखते हुए मेकर्स उनके इसी फैनडम का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं। मेकर्स को इस फिल्म के लिए एकदम फ्रेश कास्टिंग चाहिए थी, इसलिए उन्होंने अभिनेत्री के रूप में वाणी कपूर को कास्ट किया है। वहीं फवाद और वाणी की जोड़ी दर्शकों के लिए एकदम ही नई होगी।
रोमांटिक कॉमेडी होगी फिल्म की कहानी
इस फिल्म में दर्शकों को रोमांटिक-कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। इसमें दो दिल के मारे लोग भाग्य से एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे और अनजाने में एक-दूसरे की मदद करते हुए वो एक साथ आ जाएंगे। उनके बीच इसी तरह एक कनेक्शन बनेगा और कब प्यार का रूप ले लेगा पता ही नहीं चलेगा। खबरों की मानें तो इस प्रोजक्ट की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी और नवंबर तक पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी को मिले 6 फाइनलिस्ट! जानें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल?
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines