हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sidharth Malhotra की एक झलक के लिए इंडिया गेट पर उमड़ा फैंस का हुजूम, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो दिल्ली में हैं।

रविवार को इंडिया गेट पर शूटिंग करने पहुंचे एक्टर को देख वहां फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने प्रशंसकों (Sidharth Malhotra Fan Video) से मिलते हुए और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है।

अभी पढ़ें – Nishi Singh Passes Away: क़ुबूल है फेम निशी सिंह का निधन, लंबी बीमारी जूझ रही थीं एक्ट्रेस

पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने इस वायरल वीडियो (Sidharth Malhotra Viral Video) को साझा किया है, जिसमें सिद्धार्थ की एक झलक पाने के लिए इंडिया गेट पर मौजूद उनके फैन्स को उत्साहित होते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में सिद्धार्थ को काले रंग की टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली से पहले सिद्धार्थ ‘योद्धा’ की शूटिंग के लिए मनाली में थे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। इसे एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है।

अभी पढ़ें – Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड संग फिल्म करेंगी राखी सावंत, मूवी में नजर आएंगे ये मेगास्टार्स!

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ‘योद्धा’ के अलावा, सिद्धार्थ अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही के साथ ‘थैंक गॉड’ में भी दिखाई देंगे। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म ‘मानिके’ के पहले गाने को रिलीज किया, जिसमें सिद्धार्थ और नोरा फतेही की सिज्जलिंग केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही बटोरी। सिद्धार्थ के पास रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ भी है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें