Landy Parraga Goyburo Passes Away: फैशन वर्ल्ड से चौंकाने वाली खबर आ रही है। पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो (Landy Parraga Goyburo) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लैंडी का सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उन्हें लॉस रियोस प्रांत में स्थित एक शहर के रेस्टोरेंट में देखा गया। तभी अचानक कुछ हथियारबंद लोग आए और उन्होंने सरेआम लैंडी को गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। इस खबर के आते ही फैशन वर्ल्ड में गम के बादल छा गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इक्वाडोर की ब्यूटी लैंडी पर्रागा गोयबुरो का संबंध एक कुख्यात गिरोह के सरगना के साथ था। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में इस भयानक घटना को कैद कर लिया गया है। फुटेज में दिख रहा है कि दो बंदूकधारी रेस्टोरेंट में पहुंचे और लैंडी के साथ-साथ वहां मौजूद एक शख्स को भी गोलियों से भून दिया। इनमें से एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जबकि दूसरा दरवाजे पर खड़ा निगरानी कर रहा था। गोली चलाने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।
हमले की जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय मीडिया आउटलेट इक्वाविसा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लैंडी पर्रागा गोयबुरो एक दिन पहले किसी शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। अगले दिन उन्हें गोली मार दी गई। इस हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर थी काफी फैन फॉलोइंग
गौरतलब है कि 23 साल की छोटी उम्र में लैंडी पर्रागा गोयबुरो एक पूर्व ब्यूटी क्वीन बनकर चर्चा में आई थीं। सोशल मीडिया पर उनके दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसके अलावा लैंडी खुद की स्पोर्ट्सवियर लाइन भी चलाती थीं। उनके अचानक निधन से उनके चाहने वालो को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे शामिल कुख्यात गैंग और उसके सरगना की जांच करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Disha Patani समंदर किनारे हुईं बोल्ड, बिकिनी में दिखाई कातिल अदाएं
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
19 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
19 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines