Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News: फिल्ममेकर एम.एम. बेग का 70 की उम्र में निधन, घर से बरामद हुआ शव

Entertainment News: सलीम खान बीते दिन से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद लेखक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सलमान खान को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. चलिए आपको भी बताते हैं सलीम खान की हालत अब कैसी है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 20, 2026 00:54

Entertainment News: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि फिल्म मेकर एम. एम. बेग का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार बेग अपने घर पर ही मृत पाए गए हैं. बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने बताया कि 4-5 दिन से वो घर से बाहर नहीं निकले थे और घर से पड़ोसियों को बदबू आने लगी और उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर बेग का शव मिला. हालांकि, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है.

O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 43.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में अब तक 67.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: छठे दिन धड़ाम गिरी O Romeo की कमाई, बॉक्स ऑफिस रेंगने को मजबूर हुई फिल्म

‘तू या मैं’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को भी रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं. फिल्म ने छठे दिन महज 27 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 3.97 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
23:31 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 70 की उम्र में फिल्ममेकर M.M Baig का निधन

मशहूर फिल्म मेकर एम.एम बेग का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो हिंदी सिनेमा में अपनी बेटी बेबी गुड्डू के पिता के रूप में भी जाने जाते हैं, जैसे ही उनकी मृत्यु खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. दरअसल, उनका शव उनके घर से ही बरामद किया गया है, चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:26 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सलीम खान की तबीयत पर सलमान खान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती है. उनके जल्द ठीक होने के लिए लोग दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने उनकी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. चलिए जानते हैं उसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:26 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: जेल से बाहर आते ही ठुमकों में डूबे राजपाल यादव, वीडियो वायरल

राजपाल यादव अब जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं और अपने परिवार के बीच पहुंच चुके हैं, जहां उनकी भतीजी की शादी चल रही है. इसी बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि राजपाल यादव अपने परिवार वालों के साथ ठुमका लगा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:42 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगा यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच फिल्म के निर्देशक गीता मोहनदास ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद यश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:43 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘नागिन 7’ को तगड़ा झटका

भारत में फिल्म के साथ टीवी सीरियल का भी काफी क्रेज देखने को मिलता है. यहीं कारण है कि दर्शकों को हर बर टीवी टीआरपी का इंतजार रहता है. दरअसल, इस टीआरपी के जरिए ही उन्हें पता चलता है कि उनका पसंदीदा शो टीआरपी के मामले में किस नंबर पर है. दरअसल टीआरपी में इस बार एकता कपूर के शो नागिन 7 को तगड़ा झटका लगा है. यह शो TRP के मामले में काफी निचे खिसक गया है. पढ़िए पूरी खबर...

17:54 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी को दिया ट्रिब्यूट

रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने उनकी प्रतिमा को फूल माला पहनाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन लिखा, 'मेरा राजा मेरा गर्व.'

https://www.instagram.com/p/DU8A5HZErC4/?img_index=1

17:47 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी साउथ की 6 धमाकेदार फिल्में

इस हफ्ते जहां हिंदी फिल्मों की भरमार है वहीं, साउथ मूवीज का भी बोलबाला देखने के लिए मिलने वाला है. इसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्में शामिल हैं. ऐसे में अगर आप साउथ फिल्मों के दीवाने हैं तो इस हफ्ते आपको एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. देखिए लिस्ट...

17:40 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बिग बॉस फेम खानजादी ने चाहत पांडे पर लगाया गंभीर आरोप

The 50 शो में कंटेस्टेट खानजादी ने चाहत पांडे पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. उन्होंने चाहत पांडे पर क्रिमिनल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे जेल तक जा चुकी हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर...

17:03 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म, जिसने 11 साल बाद OTT पर जमाई धाक

ओटीटी प्लेटफॉर्म नई और पुरानी हर फिल्में आसानी से देखने के लिए मिल जाती हैं. ऐसे में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 साल पुरानी फिल्म को हाल ही में रिलीज किया, जिसके बाद इसने धाक ही जमा ली. इस मूवी की रेटिंग 7.5 है. इसकी कहानी 90 के दशक के नॉस्टैल्जिया और हरिद्वार की गलियों में बुनी गई है. पढ़िए पूरी खबर.

16:54 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 3 घंटे 26 मिनट को वो फिल्म, जिसमें सगाई से लेकर विदाई तक, हर रस्म के लिए मिलेंगे ब्लॉकबस्टर गानें

कुछ पुरानी फिल्में इतनी कमाल की थी, जो रीमेक होने के बावजूद बढ़िया कमाई कर लेती थी. ऐसी ही राजश्री प्रोडक्शन की ये फिल्म भी थी, जिसमें सगाई से लेकर विदाई तक के गाने हैं. हर घर में शादी के समय इस फिल्म के गाने चलाए जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:16 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शीशे जैसी चमकदार स्किन के लिए Hande Erçel फॉलो करती हैं ये Skincare Routine

तुर्की एक्ट्रेस Hande Erçel को कौन नहीं जानता. उनकी सुंदरता के कई लोग मुरीद हैं. उनकी हेल्दी स्किन के लिए वे कुछ नियमों को फॉलो करती हैं, जिससे उनकी स्किन शीशे जैसी चमकती रहती है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:08 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: हुमा कुरैशी का स्टाइलिश लुक

हुमा कुरैशी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर कल यानी कि 20 फरवरी को जारी किया जाएगा, ऐसे में एक दिन पहले ही हुमा को स्टाइलिश अंदाज में धर्मा प्रोडक्शन के बाहर स्पॉट किया गया.

https://www.instagram.com/p/DU75duGiE5y/

16:06 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: पिता सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है. वह 90 साल के हैं और बीते दिनों ही अस्पताल में एडमिट कराया गया था. ऐसे में सलमान पिता का हाल लेने के लिए हॉस्पिटल के चक्कर काट कर रहे हैं. ऐसे में अब आज फिर से वह अस्पताल पापा का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं.

https://www.instagram.com/p/DU73-uVk0Ci/

15:51 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: पवन सिंह के चाचा ने अक्षरा सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद काफी गहरा गया है. तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट में दो केस हैं. एक तरफ मेंटेनेंस का तो दूसरी ओर तलाक का. इसी बीच पवन के चाचा ने अक्षरा सिंह को लपेटे में लिया और गंभीर आरोप लगाया है. पढ़िए पूरी खबर.

15:43 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Shahid Kapoor की सबसे बड़ी Flop Film

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुशल एक्टर हैं. उनकी दमदार एक्टिंग की बावजूद उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. उनमें से ये 6.6 IMDb रेटिंग वाली फिल्म का तो नाम ही गायब सा हो गया. आइए जानते हैं इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

15:14 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कौन था 'रामायण' में जामवंत बना एक्टर, 39 साल से कहां हैं गायब?

रामानंद सागर की 'रामायण' का एक-एक किरदार काफी पॉपुलर रहा था. ऐसे में आज आपको बुलंद आवाज वाले जामवंत के बारे में बता रहे हैं कि आखिर इस रोल से जिसने लोगों को ही नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज को भी मुरीद बना लिया था अब वो कहां हैं और 39 साल बाद उनकी स्थिति कैसी है? पढ़िए पूरी खबर.

14:40 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: नीरज पांडे को अब बदलना पड़ेगा फिल्म Gooskhoor Pandit का टाइटल

पिछले दिनों नीरज पांडे की फिल्म Ghooskhor Pandit से जुड़ा विवाद इतना आगे बढ़ गया कि उसे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा. इस पर उच्च न्यायालय ने फिल्म में उचित बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं. तभी नीरज पांडे ने याचिका दायक की, जिसको SC ने खारिज कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

14:33 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'पुष्पा' स्टार का स्वैग देखने के लिए मिल रहा है. वह जीन्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. देखिए वीडियो...

https://www.instagram.com/p/DU7rKUzCOsM/

14:29 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग इन्वाइट बॉक्स

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उदयपुर में शादी की चर्चाओं के बीच अब विजय का घर भी सज गया है और लोगों को इन्विटेशन कार्ड वाला बॉक्स भी मिलना शुरू हो गया है. पढ़िए पूरी खबर.

14:12 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Sherlyn Chopra के दावों से मचा हड़कंप, बड़ी शख्सियत संग बताया अपना अफेयर

Sherlyn Chopra अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं. मगर हाल फिलहाल में उनका एक स्टेटमेंट काफी बवाल मचा रहा है, जहां पर वे इस बड़ी शख्सियत के साथ अपने अफेयर की बात बता रही हैं. उन्होंने यह तक बताया कि इस शख्स से पैसों के लिए शारीरिक संबंध बनाया था. पढ़िए पूरी खबर...

13:52 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: ‘दो दीवाने सहर में’ की एडवांस बुकिंग शुरू

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चुतर्वेदी की फिल्म ' दो दीवाने सहर' में 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये एक रोमांटिक लव स्टोरी वाली फिल्म है.

13:40 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: हिंदी के बाद तेलुगु-कन्नड़ में भी रिलीज हुआ 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर

विपुल अमृतलाल शाह इन दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन ही फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद अब इसका तेलुगु-कन्नड़ में भी ट्रेलर जारी किया गया है. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

13:25 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 2000 रुपये में बनेगी 3000 करोड़ की फिल्म, शेखर कपूर का दावा

सिनेमा जगत में इन दिनों AI और एनिमेटेड फिल्मों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. 'महावतार नरसिम्हा' ने 300 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड ही बना दिया था. अब शेखर कपूर ने शॉकिंग दावा किया है. पढ़िए पूरी खबर.

13:14 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: तिहाड़ जेल से निकलकर Rajpal Yadav ने बताई अंदर की सबसे बड़ी दिक्कत

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव में जेल के अंदर का हाल कह सुनाया. बातचीन उन्होंने स्मोकिंग से जुड़ी सबसे बड़ी दिक्कत के बारे में बताया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:55 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की 'धुरंधर' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह की जमकर की सराहना

रणवीर सिंह के काम की बढ़ती तारीफों के बीच, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में एक्टर के हुनर (क्राफ्ट) के बारे में खुलकर बात की है. जब उनसे पूछा गया कि हाल के समय में उन्हें किसकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने तुरंत 'धुरंधर' से रणवीर सिंह का नाम लिया. फिल्म में रणवीर के काम के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने उस शांत मजबूती और इमोशनल गहराई का जिक्र किया जो इस किरदार की खासियत है. इसे एक "सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस" बताते हुए उन्होंने रणवीर की उस इंटेंसिटी की तारीफ की जो बिना किसी दिखावे के नजर आती है. सिद्धांत ने कहा, 'मुझे लगता है धुरंधर से रणवीर सिंह. कितनी सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस है. वो गहराई, वो इंटेंसिटी. उस इंसान का हुनर ही यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है.'

12:51 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: पाकिस्तान के वो 5 कलाकार, जिनके लिए आज भी धड़कता है हिंदुस्तान का दिल

पाकिस्तान और भारत के बीच चाहे जितनी लड़ाई या विवाद हो जाएं, लेकिन दोनों देशों की संस्कृतियों को जुदा नहीं किया जा सकता. आज भी भारतियों का दिल इन 5 पाकिस्तानी कलाकार के लिए धड़कता हैं. वहीं पाकिस्तानियों को भी कई भारतीय कलाकार पसंद हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:38 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: ‘घूसखोर पंडित’ विवाद खत्म

मनोज बाजपेयी की फिल्म '‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई खत्म करते हुए सभी याचिकाएं बंद कर दी. कोर्ट ने मेकर्स के द्वारा टाइटल को वापस लेने के फैसले की सराहना किया. साथ ही कहा कि इस विवाद को पूरी तरह से समाप्त माना जाना चाहिए. फिल्ममेकर ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को अपमानित या बदनाम करने का उनका कोई इरादा नहीं था.

12:35 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो वायरल

हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. नताशा स्टानकोविक से तलाक के बाद क्रिकेटर अक्सर मीहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं. ऐसे में अब उनकी पूल से रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DU6RbjqiOmq/?img_index=2

12:34 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल पैकेज

इस हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों से ओटीटी तक पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. शुक्रवार को एनिमेटेड एक्शन, क्राइम थ्रिलर के साथ ही रोमांस और कोर्टरूम ड्रामा तक फिल्में देखने के लिए मिलने वाली है. चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:51 (IST) 19 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे राजकुमार राव?

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर मार्च में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं.

First published on: Feb 18, 2026 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.