BO Collection: छठे दिन धड़ाम गिरी O Romeo की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर हुई फिल्म

O Romeo Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ओपनिंग डे पर बेहतरीन कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिर गई है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

o Romeo box office collection day 6

'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ मूवी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रेंगने को मजबूर हो गई है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओ रोमियो’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.07% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.76%, दोपहर के शो 9.93%, शाम के शो 8.12% और रात के शो 11.48% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 43.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में अब तक 67.15 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. ओपनिंग डे पर बेहतरीन कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, जिससे मेकर्स को भी झटका लगा. इन सबके बावजूद भी सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने छाए हुए हैं.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए हैं. इन तीनों ने स्क्रीन पर आते ही ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में नजर आए. फिल्म में इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ